फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजायज संबंधों की सजा मौत: महिला ने बेटी संग पति को मारा, लड़की ने किया पहला वार, सिर कुचलकर कार में छोड़ा शव

Sun, 04 Sep 2022 05:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
सराफा कारोबारी का कार में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर के जंगलों में एक वैगनआर कार में शव मिलने से सनसनी फैल गई। लाश कार की पिछली सीट पर पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान संजय नगर के एम ब्लॉक निवासी सराफा कारोबारी अमित वर्मा (40) के रूप में हुई है। मृतक के एक महिला से अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसकी पत्नी शालू ने बेटी के साथ मिलकर अमित को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी महिला व उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इसी कार में पड़ा था शव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, अमित का सिर कुचलकर हत्या की गई है। हत्यारे ने अमित का शव वैगनआर कार की पिछली सीट पर कमला नेहरू नगर के जंगलों छोड़ दिया था। सुबह चार बजे पुलिस को युवक का शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
अमित का नोएडा में सराफ का काम था और साथ ही वह गाड़ी खरीदने बेचने का काम करता था। अमित की ग्रेटर नोएडा में ज्वेलरी की शॉप है। शालू से उसकी 17 साल पहले शादी हुई थी। जिससे उनको तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी 16 साल की है, जबकि दो बेटे छोटे हैं।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सहारनपुर निवासी सोनिया के साथ उनके अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर आए दिन घर में झगड़ा होता था। शनिवार रात में इसी को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद बेटी ने उस पर पत्थर से वार कर दिया और पिता अमित की हत्या की दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक सराफा कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
अमित की हत्या करने के बाद शव मां-बेटी ने शव को वैगनआर कार में डाला, जिसे उसकी बेटी चला रही थी। मां-बेटी ने रईस पुल के आसपास शव को कार में छोड़ दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें