फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी मेजर निखिल ने बरार स्क्वायर पर ही क्यों की थी शैलजा की हत्या, ये है वजह

Thu, 28 Jun 2018 06:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
shailza murder
बीते दिनों राजधानी में हुई शैलजा मर्डर केस में रोज कुछ न कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। जिसे जानकर लोग हैरान हो जा रहे हैं। शैलजा और आरोपी निखिल हांडा की पहली मुलाकात हो या आखिरी, हर कोई इनके बारें में अधिक से अधिक जानना चाहता है। ऐसे में एक बात सोचने वाली है कि आखिर मर्डर करने के लिए आरोपी मेजर निखिल ने बरार स्क्वायर को ही क्यों चुना? आइए अंदर जानते है क्यों..
विज्ञापन

2 of 8
shailza murder
पुलिस के अनुसार, जिस जगह निखिल ने शैलजा की हत्या की, उससे वह पहले से अच्छी तरह परिचित था। उसके हर रास्ते को वह अच्छे तरीके से जानता था।  जांच में ये पता चला कि वह अपनी पटेलनगर वाली गर्लफ्रेंड से अक्सर इसी जगह पर मुलाकात करता था। जिसकी वजह से वह इस इलाके के चप्पे चप्पे से वाकिफ था। शैलजा को भी वह वहीं लेकर गया था। वहां शैलजा के किसी भी कीमत पर उससे शादी के लिए तैयार न होने पर उसने उसका कत्ल कर दिया।
विज्ञापन

3 of 8
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
निखिल के मोबाइल ने खोला राज
मंगलवार को पुलिस निखिल को उसके घर ले गई थी। वहां से उसे एक मोबाइल मिला था। पुलिस ने विशेषज्ञों की मदद से इसका लॉक खोलकर डाटा एक्सप्लोर किया तो निखिल के डेटिंग साइट पर फर्जी प्रोफाइल का खुलासा हुआ। इसी से पता चला कि उसने कई फेसबुक पर कई पेज बनाए हुए हैं। इनमें से कुछ दूसरे के नाम पर भी हैं।

4 of 8
shailza murder
की-रिंग में डाल रखा था स्विस नाइफ
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद निखिल हांडा के पास से एक स्विस नाइफ बरामद हो गया है, जबकि दूसरे के बारे में पता चला है कि वह उसने अपनी कार के की-रिंग में डाल रखा था। यह स्विस नाइफ अब तक नहीं मिला है। पुलिस को आशंका है कि इसी से शैलजा का कत्ल किया गया था।
विज्ञापन

5 of 8
shailza murder
शैलजा की हत्या करने के बाद मेजर निखिल हांडा अपने कैरियर को लेकर काफी चिंतित हो गया था। हत्या करने के बाद तनाव की स्थिति में वह अपनी पत्नी व बच्चे से मिलने आरआर अस्पताल पहुंचा। वहां पत्नी से झगड़ा कर वह घर के लिए निकला।
विज्ञापन

6 of 8
shailza dwivedi
घर पहुंचकर निखिल ने पहले अपने भाई, बाद में सीआर पार्क में रहने वाले चाचा को हत्याकांड के बारे में बता दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों ने उससे पुलिस के सामने समर्पण करने के लिए कहा था। निखिल इसके लिए तैयार नहीं हुआ और दक्षिणी दिल्ली के एक बड़े वकील के घर पहुंच गया।
विज्ञापन

7 of 8
shailza murder
वकील से कई घंटे की मुलाकात के दौरान निखिल ने सभी कानूनी पहलुओं पर चर्चा की और वहां से निकल गया। दिल्ली पुलिस की जांच को देखते हुए उसने सेना के अधिकारियों के सामने सरेंडर करने का मन बनाया। इसके लिए प्लान तैयार करने के लिए वह मेरठ निकल गया। 
विज्ञापन

8 of 8
shailza murder - फोटो : अमर उजाला
निखिल का कहना था कि उसे बिल्कुल भी यकीन नहीं था कि दिल्ली पुलिस इतनी जल्दी उस तक पहुंच जाएगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि निखिल बता रहा है कि वह सेना के सामने सरेंडर कर कुछ दिन तक पुलिस की कार्रवाई से बच सकता था, लेकिन उसके प्लान पर पानी फिर गया।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें