फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में मचा है सियासी उथल-पुथल लेकिन चुप हैं केजरीवाल, आखिर क्यों

Sun, 30 Jul 2017 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
kejriwal - फोटो : सोशल मीड‌िया
एक ओर ब‌‌िहार में स‌ियासी उथल-पुथल मची हुई है ज‌िस पर देश का हर दल कुछ न कुछ बोल रहा है लेक‌िन पीएम मोदी व भाजपा पर हमेशा हमलावर रहने वाले ‌द‌िल्ली के मुख्यमंत्री अर‌व‌िंद केजरीवाल इन द‌िनों इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
केजरीवाल और स‌िसोद‌िया - फोटो : अमर उजाला
बिहार में सियासी उथल-पुथल को आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने देश की राजनीति के लिए खतरनाक संकेत करार दिया है। संजय सिंह ने तंज कसा है कि देशवासी किसी भी पार्टी को वोट दें, लेकिन वोट भाजपा को जाएगा और सरकार भी उन्हीं की बनेगी।
विज्ञापन

3 of 6
kejriwal - फोटो : सोशल मीड‌िया
दिलचस्प यह कि कभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपनी यारी की मिसाल देने वाले व पिछले शपथ ग्रहण समारोह में मंच शेयर करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साध रखी है।

4 of 6
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : File Photo
केजरीवला ने सोशल मीडिया तक पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सियासी उथल-पुथल से दूर बीते 24 घंटो में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने स्कूल के दौरों से जुड़ी पोस्ट शेयर की। बिहार के घटनाक्रम से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट से भी उन्होंने दूरी बनाए रखी। यहां तक कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की इससे जुड़े इकलौते बयान को भी केजरीवाल ने साझा नहीं किया।
विज्ञापन

5 of 6
kejriwal - फोटो : सोशल मीड‌िया
सिर्फ संजय सिंह ने सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। उनके मुताबिक, महागठबंधन को बीजेपी की नफरत भरी राजनीति के खिलाफ जनादेश मिला था। अब नीतीश कुमार इसके खिलाफ जा रहे हैं। एनडीए के साथ जाने से पहले उन्हें जनता का फैसला जानना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केजरीवाल और नरेंद्र मोदी
संजय सिंह ने कहा कि चुनाव में समझौता करना हुआ तो सजा काट चुके लालू यादव नीतीश के लिए अच्छे हो गए। संजय सिंह को भाजपा की राजनीति की स्टाइल में आपातकाल की पुनरावृत्ति और तानाशाही दिखती है। बिहार के घटनाक्रम को उन्होंने तीन महीने की सुनियोजित रणनीति बताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें