फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन थे दिल्ली पुलिस के एसीपी प्रेम बल्लभ, पुलिस मुख्यालय से कूदकर इस वजह से दी जान

Thu, 29 Nov 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
delhi police acp suicide - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस में एसीपी पद पर तैनात राम बल्लभ शर्मा (55) ने आज दिल्ली पुलिस मुख्यालय की दसवीं मंजिल से कूद कर जान दे दी। खुदकुशी करने वाले एसीपी शर्मा बेहद काबिल और प्रतिभाशाली अफसर माने जाते थे। उन्होंने अपने जीवन में काफी मेहनत कर यह मुकाम पाया था, ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर उन्होंने खुदकुशी क्यों की? हम आपको बता रहे हैं एसीपी शर्मा का पूरा इतिहास और उनके खुदकुशी करने की वजह...
विज्ञापन

2 of 5
delhi police acp suicide - फोटो : अमर उजाला
एसीपी राम बल्लभ शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 1986 में दिल्ली पुलिस में हवलदार के तौर पर की थी। वह 2016 में पदोन्नत होकर एसीपी बने थे। 55 वर्षीय एसीपी शर्मा मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले थे और दिल्ली के मौजपुर में परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन

3 of 5
delhi police acp suicide - फोटो : अमर उजाला
उनके परिवार में मां, पत्नी और तीन बेटे हैं। तीनों बेटे नौकरी करते हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी की मानें तो राम बल्लभ शर्मा पिछले 8 सालों से मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे। मानसिक तनाव के कारण पिछले 28 दिनों तक राम बल्लभ शर्मा गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भी भर्ती रहे थे।

4 of 5
delhi police acp suicide - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व प्रेम बल्लभ क्राइम ब्रांच स्पेशल सेल व अन्य विभागों में तैनात रहे थे, फिलहाल उनकी तैनाती पुलिस मुख्यालय के स्थापना विभाग में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi police acp suicide - फोटो : अमर उजाला
कुछ महीने पहले ही एसीपी प्रेम बल्लभ को पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें