फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज, पढ़ें उसके बारे में सबकुछ

Thu, 03 Jan 2019 04:38 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 5
yogesh raj - फोटो : अमर उजाला
3 दिसंबर को यूपी के बुलंदशहर में गोकशी की अफवाह की वजह से फैली हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई। इंस्पेक्टर की मौत के बाद एक्शन मोड में आई यूपी पुलिस ने इस मामले में बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाया था। इस घटना के ठीक एक महीने बाद योगेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं कि कौन है योगेश राज जो पिछले एक महीने से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी के बाद बजरंग दल उसके बचाव में उतर आया है।
विज्ञापन

2 of 5
yogesh raj - फोटो : अमर उजाला
मुख्य आरोपी योगेश पर हिंसा भड़काने और भीड़ इकट्ठा करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि जब योगेश थाने में गोकशी की रिपोर्ट लिखवाने गया था तो कोतवाली के प्रभारी सुबोध कुमार ने उसे समझाने की भी कोशिश की थी पर वह नहीं माना।
विज्ञापन

3 of 5
योगेश राज - फोटो : अमर उजाला/फेसबुक
एफआईआर के मुताबिक लोग शांत हो गए थे लेकिन उसने हिंसा भड़कायी। योगेश बजरंग दल से जुड़ा हुआ है। वह बजरंग दल का जिला संयोजक है और यही वजह है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद बजरंग दल उसके समर्थन में उतर आया है। बजरंग दल सदस्य प्रवीण ने उसे हर संभव कानूनी सहायता देने की बात कही है।

4 of 5
yogesh raj - फोटो : अमर उजाला
2016 में बना था बजरंग दल संयोजक
बता दें कि मुख्य आरोपी योगेश राज पहले एक प्राइवेट नौकरी करता था। साल 2016 में उसे बजरंग दल का संयोजक बनाया गया था। कुछ दिनों बाद उसने नौकरी छोड़कर खुद को पूरी तरह संगठन के लिए समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yogesh raj - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार योगेश के घर की दीवार पर अखंड भारत का नक्शा है जिसमें भारत कब-कब विभाजित हुआ उसका भी जिक्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें