फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएल बनवाने से पहले बताना होगा जरूरी, ये 'खास काम' करना चाहते हैं या नहीं

Mon, 23 Sep 2019 03:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

- परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जोड़ा गया नया विकल्प
- अपनी इच्छा से अंगदान करने वालों को बताना होगा ब्लड ग्रुप
- यूपी में हो रहे हादसों को देखते हुए शुरू की गई मुहिम
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
यूपी में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए सरकार ने एक नई मुहिम शुरू की है। इसके तहत हादसों का शिकार हुए घायलों को नया जीवन देने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ‘अंगदान’ का विकल्प जोड़ा गया है। वेबसाइट के माध्यम से इच्छुक लोग डीएल बनवाने के साथ ही अंगदान भी कर सकते हैं। विकल्प को इसी माह से शुरू किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
सरकार ने यूपी में होने वाले सड़क हादसों में अंग गवा देने वालों के लिए एक रास्ता दिखाया है। प्रदेश में परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जो भी व्यक्ति डीएल बनवाने के लिए आवेदन फार्म भरकर अपलोड करेगा तो उससे पहले स्क्रीन पर एक विकल्प आएगा। जिसमें अंकित होगा कि यदि आप अपनी मृत्यु के बाद अंगदान करना चाहते हैं तो सही के निशान पर क्लिक करें।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह विकल्प करीब एक माह पहले ही वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसमें आवेदक का ब्लड ग्रुप और इमरजेंसी नंबर रहता है। बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति ने अंगदान का विकल्प भरा है तो उसके ड्राइविंग लाइसेंस पर भी यह अंकित जाएगा।

4 of 5
एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने बताया कि सरकार चाहती है कि हादसों में अंग भंग होने के कारण होने वाली मौतों को रोकने के लिए इस मुहिम की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो जाती है और उसके लाइसेंस पर अंगदान करने की बात लिखी होगी तो उसके पार्थिव शरीर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
ताकि उसकी इच्छानुसार उनके अंगों को दूसरों को दान किए जा सकें। इसके लिए सरकार पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेगा। ताकि इस तरह के मामलों में विशेष सर्तकता बरती जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें