हरियाणवी गायक सपना के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज कराने वाले सतपाल तंवर ने कहा है कि रागनी गाकर दलित समाज पर टिप्पणी किए जाने की शिकायत के डेढ़ माह बाद भी पुलिस ने सपना को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
2 of 7
sapna chaudhary
- फोटो : File Photo
उन्होंने कहा कि सपना के जहर खाने के मामले में सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। सपना ने कौन सा जहर खाया था, यह न तो अस्पताल को पता है और न ही पुलिस को।
विज्ञापन
3 of 7
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : Facebook
उन्होंने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से ऐसा लग रहा है कि गायन मंडली को प्रदेश सरकार का समर्थन मिल रहा है। सरकार दलित विरोधी है।
4 of 7
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
हम लोगों ने फेसबुक पर सपना के खिलाफ कोई गलत कमेंट नहीं किया। मुझ पर ब्लैक मेलिंग के आरोप लगाए गए, जबकि मैंने न ही सपना से और न ही उसकी मां से बात की।
विज्ञापन
5 of 7
सपना चौधरी ने सुसाइड की कोशिश की हालत सुधरी
कई बिचौलियों ने मुझे फोन करके समझौते के लिए कहा। तंवर ने कहा कि उसकी पत्नी व बहन के फोटो फेसबुक पर डालकर भद्दे कमेंट किए गए।
विज्ञापन
6 of 7
सपना चौधरी
- फोटो : सपना के फेसबुक से
मांगने पर भी मुझे पुलिस सुरक्षा नहीं दी गई। सपना की कोर्ट से अग्रिम जमानत रद होने के बाद भी पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व जो प्रदर्शन मेरे खिलाफ किया गया, उसमें चार-पांच लोग ही दलित थे, जबकि बाकी लोग भाजपाई थे।
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
सतपाल ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर के करीबी व गांव झाड़सा के रहने वाले कुछ लोग हैं, जिनमें एक दिल्ली पुलिस में है। ये लोग मुझ पर दबाव बना रहे हैं। इस संबंध में पूरी जानकारी पुलिस को भी दी गई है।