man climb on tower
- फोटो : हिमांशु सोनी
दमकल विभाग के बाराखंभा स्थित मुख्यालय में स्थित वायरलेस टॉवर पर एक व्यक्ति चढ़ गया। उसके बाद जो हुआ उससे तीन घंटे तक पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए नीचे उतारा गया। व्यक्ति को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। बाराखंभा थाना पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसके परिजनों को भी थाने बुलाया गया।