132 साल पुरानी ग्रैंड ओल्ड कांग्रेस पार्टी को आज राहुल गांधी के रूप में उसका नया अध्यक्ष मिल गया। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की चेयरमैन एम रामचंद्रन ने राहुल गांधी को अध्यक्ष चुने जाने का सर्टिफिकेट प्रदान कर औपचारिकता भी पूरी कर दी। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष का एक ऐसा जेस्चर सामने आया जिसे देख हर कोई भावुक हो गया। (सभी फोटोः रवि बत्रा)
विज्ञापन
2 of 5
rahul gandhi
- फोटो : रवि बत्रा
राहुल गांधी मंच पर आए तो उन्होंने वहां मौजूद सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह समेत सभी नेताओं को नमस्ते कर उनका अभिवादन किया। फिर उन्हें अध्यक्ष चुने जाने का सर्टिफिकेट दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
rahul gandhi
- फोटो : रवि बत्रा
इसके बाद मनमोहन सिंह और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व राहुल की मां सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के अध्यक्ष चुने जाने पर भाषण दिया। सोनिया के बाद राहुल ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपना भाषण खत्म कर वो मां की ओर बढ़े।
4 of 5
rahul gandhi
- फोटो : रवि बत्रा
यह पल उनके लिए कितना भावुक कर देने वाला था ये इसी बात से समझा जा सकता है कि भाषण खत्म कर राहुल सोनिया की तरफ बढ़े। उन्होंने मां को गले लगाया फिर वहीं मंच पर मां के माथे को प्यार से चूम लिया। इस पर सोनिया ने भी उन्हें गले लगा लिया।
यह पल बेहद भावुक करने वाला था जब मां अपने बेटे को जिम्मेदारी सौंप एक संतोष की अनुभूति कर रही थी। इससे पहले सोनिया ने राहुल के अध्यक्ष बनने पर मंच से कहा था कि राहुल व्यक्तिगत हमलों से मजबूत हुए हैं।