फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में जानिए प्रभु के रेल बजट से दिल्ली-NCR को क्या मिला

विज्ञापन
1 of 15
प्रभु के रेल बजट से एनसीआर के यात्रियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। मुंबई लोकल की तर्ज पर दिल्ली-एनसीआर के लोग भी हवा से बातें करते हुए सफर कर सकेंगे। इस बजट से लो कॉस्ट ट्रेन को फास्ट ट्रैक मिलने की उम्मीद जग गई है। अब लोकल ट्रेनों की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की होगी। अमूमन लोकल ट्रेन 50-60 की स्पीड से ही से चल पाती है। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

तस्वीरों में जानिए प्रभु के रेल बजट से दिल्ली-NCR को क्या मिला

2 of 15
सबसे बड़े नेटवर्क व सस्ती होने के बावजूद भी दिल्ली-एनसीआर को जोड़ने वाली रेलवे अब संभव है कि मेट्रो की तरह यात्रियों के लिए लाइफ लाइन बन पाएगा। मुंबई लोकल की तरह अगर दिल्ली एनसीआर की लोकल भी तेजी से चलती है तो दिल्ली से गुड़गांव, गाजियाबाद, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, रेवाड़ी, मेरठ, मथुरा, रोहतक जाना आसान हो जाएगा। इन रूटों पर लोकल ट्रेन प्रतिदिन 97 के करीब ईएमयू, 10एमईएमयू, 74 पैंसेंजर ट्रेन 204 से अधिक फेरे लगाती है।
विज्ञापन

तस्वीरों में जानिए प्रभु के रेल बजट से दिल्ली-NCR को क्या मिला

3 of 15
लोकल ट्रेनें मेट्रो की अपेक्षा काफी लो कॉस्ट सफर कराने वाली भी है। अभी तक दिल्ली-एनसीआर में राजधानी के विभिन्न स्टेशन से प्रति दिन 204 ट्रेनों से अधिक का फेरा लगता है। लेकिन यात्रियों की संख्या महज दो-ढाई लाख ही है। हालांकि, रेलवे की सबसे बड़ी खामी समय पर नहीं चलने की है। एक घंटे के सफर के लिए दो-ढ़ाई घंटे ट्रेन में ही गुजारना पड़ता है।

तस्वीरों में जानिए प्रभु के रेल बजट से दिल्ली-NCR को क्या मिला

4 of 15
सरकारी नौकरी करने वाले तो इसका इस्तेमाल कर भी लेते है, लेकिन प्राइवेट नौकरी करने वालों को समय के प्रबंधन में काफी मुश्किल होता है। जिसके कारण वे लोकल का इस्तेमाल करने से परहेज करते है। लेकिन अब अगर लोकल की स्पीड बढ़ी तो सभी वर्ग इसका इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

तस्वीरों में जानिए प्रभु के रेल बजट से दिल्ली-NCR को क्या मिला

5 of 15
रेल बजट में इस साल 100 स्टेशनों को वाई-फाई से लैस करने की बात कही गई है। इनमें दिल्ली के मुख्य स्टेशन आनंद विहार, निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन भी शुमार हैं।
विज्ञापन

तस्वीरों में जानिए प्रभु के रेल बजट से दिल्ली-NCR को क्या मिला

6 of 15
अगले साल तक दिल्ली एनसीआर के अन्य स्टेशनों को भी वाई-फाई से लैस कर दिया जाएगा। वाई-फाई की यह व्यवस्था यात्रा के संबंध में मोबाइल से जानकारी जुटाने की कारगर होगी । बजट में अगले साल तक 400 स्टेशनों को वाई-फाई से लैस करने की घोषणा की गई है। फिलहाल इस साल 100 स्टेशन वाईफाई किए जाएंगे।
विज्ञापन

तस्वीरों में जानिए प्रभु के रेल बजट से दिल्ली-NCR को क्या मिला

7 of 15
इस तरह से एनसीआर के सभी स्टेशनों पर सौ फीसदी वाई-फाई की सुविधा होगी। हालांकि नई दिल्ली पर पिछले साल वाई-फाई की सुविधा की शुरुआत की गई थी, लेकिन वहां पर आज भी कनेक्ट होने की दिक्कत है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 16 को वाई फाई से लैस कर रहा है। उम्मीद है कि सभी प्लेटफार्म पर अब यह सुविधा मिलेगी।

तस्वीरों में जानिए प्रभु के रेल बजट से दिल्ली-NCR को क्या मिला

8 of 15
राजधानी से यात्रा करने वाले रेलवे के मुसाफिरों के लिए मार्च का महीना सुविधा लेकर आएगा। गर्मी में प्यास बुझाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन लग जाएगी। वहीं दिल्ली से संचालित होने वाली सभी शताब्दी ट्रेनों में मनोरंजन की सुविधा मिलने लगेगी।

तस्वीरों में जानिए प्रभु के रेल बजट से दिल्ली-NCR को क्या मिला

9 of 15
इसके अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कचरे का निष्पादन कर उर्जा बनाने का भी पहल शुरू हो जाएगी। वाटर  री-साइकिलिंग प्लांट से पानी की बर्बादी पर भी पाबंदी लग जाएगी।

तस्वीरों में जानिए प्रभु के रेल बजट से दिल्ली-NCR को क्या मिला

10 of 15
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में दिल्ली वालों को भी कई सौगात दी है। गर्मी के दिनों में ठंडे जल को लेकर स्टेशनों पर यात्री परेशान रहते हैं। अब 31 मार्च तक दिल्ली के सभी स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीनें लग जाएंगी।

तस्वीरों में जानिए प्रभु के रेल बजट से दिल्ली-NCR को क्या मिला

11 of 15
जहां से आप पानी सस्ते दर पर पानी खरीद सकेंगे। यह पानी बोतल बंद की अपेक्षा काफी सस्ती होगी। नई दिल्ली स्टेशन पर यह मशीन लग गई है। जल्द ही पानी भी मिलना शुरू हो जाएगा। इसी तरह निजामुद्दीन स्टेशन पर भी आरओ वॉटर प्लांट लगने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

तस्वीरों में जानिए प्रभु के रेल बजट से दिल्ली-NCR को क्या मिला

12 of 15
कालका शताब्दी की तरह ही अब 31 मार्च के बाद दिल्ली से संचालित होने वाली सभी शताब्दी ट्रेनों में मनोरंजन की सुविधा होगी। रेल मंत्री ने सभी शताब्दी ट्रेनों में इंफोटेनमेंट सेवा शुरू करने की घोषणा की है। दिल्ली से संचालित होने वाली शताब्दी ट्रेन की हर सीट के पीछे एक छोटा टीवी एलसीडी स्क्रीन लगी होगी।

तस्वीरों में जानिए प्रभु के रेल बजट से दिल्ली-NCR को क्या मिला

13 of 15
जिसपर आप टीवी चैनल का सीधा प्रसारण सफर के दौरान देख सकेंगे। कालका-शताब्दी (12005/12006) के एग्जिक्यूटिव क्लास में यह सुविधा दी जा रही है। अब लखनऊ शताब्दी, कालका शताब्दी, अमृतसर शताब्दी, कानपुर, शताब्दी, कालका शताब्दी, अजमेर, भोपाल और देहरादून शताब्दी में सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

तस्वीरों में जानिए प्रभु के रेल बजट से दिल्ली-NCR को क्या मिला

14 of 15
मार्च महीने के बाद कचरा से बिजली उत्पादन करने की पहल भी शुरू हो जाएगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगेगा। बायो मीथीनेशन संयंत्र से स्टेशन पर बिखरे पंद्रह टन कचरा का ही निष्पादन ही नहीं इस संयंत्र में लगने वाले पानी को री-साइकिल किया जाएगा। प्रतिदिन 2 हजार यूनिट बिजली का उपयोग स्टेशन पर किया जाएगा।
विज्ञापन

तस्वीरों में जानिए प्रभु के रेल बजट से दिल्ली-NCR को क्या मिला

15 of 15
वेस्ट बायोडिग्रेडेविल व री-साइकिलेबल वेस्ट के रूप में अलग किया जाएगा। बायोडिग्रेडेविल वेस्ट इलेक्ट्रिक एनर्जी व खाद के रूप में बदला जाएगा। पंद्रह हजार वर्ग मीटर में इस संयंत्र को लगाया जाएगा। रेल मंत्रालय का पायलट प्रोजेक्ट नई दिल्ली से ही शुरू होगा। वाटर री-साइकिलिंग प्लांट अलग से भी लगेगा, इससे पानी की बर्बादी पर भी पाबंद लग जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें