फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया क्या है, आज के दिन क्यों खरीदते हैं सोना और क्या है शुभ मूहुर्त व पूजन विधि

Tue, 07 May 2019 10:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय तृतीया
हिंदू शास्त्र में वैशाख महीने को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। इस महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 7 मई यानि आज है। हिंदू पंचांग गणना के अनुसार 16 साल बाद अक्षय तृतीया पर सूर्य, शुक्र, चंद्र और राहू अपने से उच्च राशि में होंगे। इसे बेहद शुभ माना गया है। आगे जानिए क्या है अक्षय तृतीया और इसकी पूजा विधि व सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त...
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय तृतीया
अक्षय तृतीया के दिन स्वयंसिद्ध मुहूर्त में पूजा के साथ ही नए काम और विवाह जैसे शुभ कार्य संपन्न किए जाते हैं। मंगलवार को पड़ रही अक्षय तृतीया पर दान पुण्य और जप, ताप करने से अक्षय होता है। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है, साथ ही महालक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए भी विशेष अनुष्ठान होता है, जिससे अक्षय पुण्य मिलता है। इस दिन को धर्मशास्त्रों में शुभ फलदायक माना गया है। पंडितों का कहना है कि अक्षय तृतीया के दिन बिना पंचांग देखे कोई भी शुभ कार्य आरंभ किया जा सकता है। इस दिन को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय तृतीया

पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 5.40 बजे से दोपहर 12.17 बजे तक 

सोना खरीदने का मुहूर्त: सुबह 6.26 बजे से लेकर रात 11.47 बजे तक

4 of 5
- फोटो : Social Media
विवाह के साथ ही होंगे और कई शुभ कार्य
शहर में इस दिन जहां कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे तो वहीं कुछ लोग सोना और आभूषण की खरीदारी करेंगे। यह दिन गृह प्रवेश, वाहन खरीदारी, भूमि पूजन और किसी नए व्यापार की शुरुआत के लिए भी बिलकुल उपयुक्त माना गया है। अक्षय तृतीया पर जितना महत्व दान-पुण्य का है, उतना ही सोने की खरीदारी का भी है। पं. जुगल किशोर ने बताया कि सोना अग्नि तत्व माना गया है। तृतीया तिथि भी अग्नि तत्व है, जिसकी स्वामिनी गौरी है। मां गौरी को लाल रंग प्रिय है। इस कारण अग्नि के रूप में सोने की खरीदारी करना अति शुभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय तृतीया पर खरीदारी करते लोग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ज्वैलरी शॉप में बुकिंग फुल
अक्षय तृतीया को लेकर मंगलवार के लिए शहर में ज्वैलरी की दुकानों में बुकिंग पहले ही की जा चुकी है। लोग अक्षय तृतीया के दिन जाकर सोने की खरीदारी करेंगे। इसके लिए दुकानदार से पहले ही लोगों ने बात कर ली है। सेक्टर-15 निवासी रजनी ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी के लिए ज्वैलर्स के पास बुकिंग करा ली है, जिससे सोने की खरीदारी कर सकूं।

इनकी है मांग
परंपरागत डिजाइनों के साथ ही इन दिनों इंडो-वेस्टर्न डिजाइन वाले आभूषणों की मांग अधिक है। जिन घरों में शादी है वह ग्राहक रजवाड़ा स्टाइल की पसंदीदा डिजाइनों वाली ज्वैलरी की मांग कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि सिर्फ अक्षय तृतीया के लिए कम वेट की ज्वैलरी मांग में है। इसमें सबसे ज्यादा मांग चेन, ईयर रिंग और अंगूठी की है। डायमंड की ईयर रिंग और पेडेंट की भी मांग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें