फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में इस सप्ताह मौसम के बदलते रहेंगे मिजाज, 8-9 मई को बारिश होने की संभावना

Sat, 05 May 2018 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/नोएडा
विज्ञापन
1 of 3
rain in delhi - फोटो : himanshu soni
नोएडा सहित एनसीआर एवं दिल्ली वासियों के लिए मौसम के पल-पल बदलते मिजाज को समझना आने वाले दिनों में भी आसान नहीं होगा। इस एक हफ्ते में कभी बढ़ती गर्मी लोगों का पसीना बहाएगी तो कभी बेमौसम आंधी-बारिश से लोगों की सिरदर्दी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम बेहद उतार चढ़ाव भरा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 3
rain in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर मौसम में लगातार हलचल हो रही है। जिसका असर आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर पर भी पड़ेगा। पहाड़ों पर विशेषकर जम्मू कश्मीर में मौसम सर्द होगा। वहां कई तरह के बदलाव आएंगे। जिसका यहां आने वाली हवा पर भी असर दिखेगा। साथ ही 8 व 9 मई को बारिश की संभावना भी बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
rain in delhi - फोटो : pti
यही नहीं आने वाले दिनों में बीच-बीच में हल्की आंधी और सर्द हवाओं की संभावना भी बढ़ेगी। जबकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। आने वाले 2-3 दिनों तक तापमान में वृद्धि दर्ज होने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें