फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बाद कहीं सड़कें खाली तो कहीं जाम, देखें तस्वीरें

Wed, 15 May 2019 10:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
delhi rains - फोटो : ani
दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए सुबह की बारिश जहां सुहाना मौसम लेकर आई वहीं उन्हें फजीहत से भी दो-चार होना पड़ा। बारिश के कारण जगह-जगह जल जमाव व जाम भी लग गया है। आगे तस्वीरों में देखें दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद का नजारा.... 
विज्ञापन

2 of 10
delhi rains - फोटो : ani
बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। जाम के कारण लोगों को अपने दफ्तर, स्कूल व कॉलेज पहुंचने में भी देर हुई।
विज्ञापन

3 of 10
delhi rains - फोटो : ani
बारिश और जाम ने सुहाने मौसम का सारा मजा किरकिरा कर दिया। जल जमाव की वजह से लोगों की गाड़ियां पानी में बंद हो गईं जिसके चलते जाम लग गया।

4 of 10
delhi rains - फोटो : ani
वहीं, इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में सोमवार रात हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी। मौसम की इस मेहरबानी के कारण 40 पार चल रहा तापमान 35.6 डिग्री आ पहुंचा। यह बीते तीन साल में 14 मई का सबसे कम तापमान रहा है। 
विज्ञापन

5 of 10
delhi rains - फोटो : pti
अगले दो दिन से तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र पर होने की संभावना है।
विज्ञापन

6 of 10
delhi rains - फोटो : ani
मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई को हल्की बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। अगले 2 दिन में उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानों में धूल उड़ाती हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन

7 of 10
delhi rains - फोटो : ani
बारिश के चलते ही दिल्ली का बढ़ा हुआ प्रदूषण स्तर भी नीचे आ गया है।

8 of 10
delhi rains - फोटो : ani
जाम ने भले ही लोगों के लिए फजीहत खड़ी की हो लेकिन लोग गर्मी से राहत मिलने से खुश हैं।

9 of 10
delhi rains - फोटो : ani
आईटीओ के पास का नजारा।
विज्ञापन

10 of 10
delhi rains - फोटो : ani
अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन का इंतजार करता शख्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें