फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में ओलावृष्टि, किसान बोले- 40 साल में कभी नहीं पड़े इतने ओले

Thu, 25 Apr 2019 06:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
1 of 5
हापुड़ में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते कुछ दिनों की तेज धूप और गर्मी के बाद आज एनसीआर के हापुड़ में ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन

2 of 5
हापुड़ में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
किसानों का तो यहां तक कहना है कि इतने ओले पड़े हैं कि पिछले 40 सालों में इतने ओले कभी नहीं पड़े।
विज्ञापन

3 of 5
हापुड़ में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
खबर लिखे जाने तक भी हापुड़ के कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई है। इसकी वजह से मौसम बेहद खराब हो गया है। यही नहीं फसलों का भी काफी नुकसान हुआ है।

4 of 5
हापुड़ में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ के ग्राम पीरनगर सूदना के साथ ही कुचेसर रोड चौपला और आसपास के इलाके में जमकर गिरे ओले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हापुड़ में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान पर झुलसे लोग
दिल्ली में अप्रैल में ही 41.7 डिग्री तापमान ने लोगों को झुलसा दिया है। अधिकतम तापमान में इतनी बढ़ोतरी के साथ यह मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। दोनों ही तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहे। मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो दिन में पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली में बुधवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री रहा था। बुधवार को छलांग लगाई और 41.7 डिग्री पहुंच गया। यह बीते आठ साल में सबसे गर्म दिन रहा। गर्म हवाएं चलने से लू के थपेड़े लगते रहे, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक 27.1 डिग्री दर्ज हुआ। इस कारण मई-जून की गर्मी का अहसास हुआ। बीते साल 27 अप्रैल को पारा 42 पहुंचा था। दिनभर लोग गर्मी से बचने के लिए छांव की तलाश करते रहे। गर्मी का यह सितम अभी जारी रहेगा। विभाग ने एक दो दिन में तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं तेज धूल भरी सतही हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। गर्मी का अहसास ज्यादा रहेगा। लू चलने की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें