फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बर्फबारी का आलम ऐसा ही रहा तो खुद को रखें तैयार, तापमान भी घुटने टेक कर 0 डिग्री तक जाने को बेताब

Sat, 14 Jan 2023 01:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
snowfall - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है अगर इसी तरह बर्फबारी होती रही तो मैदानी इलाकों में कई जगह पारा जीरो डिग्री तक जा सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन शीत लहर व कोहरे का ऑरेेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

2 of 5
snowfall - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान न्यूनतम तापमान शून्य से लेकर चार डिग्री तक पहुंंचेगा। जबकि दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री से भी कम तापमान पहुंच सकता है। दरअसल, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड की वापसी हो रही है। इससे दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटों में मौसम सर्द हो जाएगा।

विज्ञापन

3 of 5
snowfall - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के अनुसार घने कोहरे व सर्दी का असर शनिवार से ही देखने को मिलेगा। लेकिन हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का असर 15 जनवरी से शुरू होगा। मौसम विभाग ने 17,18 व 19 जनवरी के लिए घने कोहरे व शीतलहर की स्थिति की भविष्यवाणी की है।

4 of 5
snowfall - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिर जाएगा। 18 व 19 डिग्री को तो न्यूनतम तापमान चार व उससे कम रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन अब इस विक्षोभ का असर कम होगा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall - फोटो : अमर उजाला
दिन भर आंशिक रूप से बादलों ने डेरा डाले रखा। शाम होते-होते सर्द हवाओंं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया। दिल्ली समेत एनसीआर के इलाकों मेें भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12.3, फरीदाबाद में 11.9, गाजियाबाद में 11.1 व नोएडा में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को आंशिक रुप से बादल छाए रहने व मध्यम स्तर के कोहरे का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें