संजयनगर सेक्टर-23 के-ब्लाक में रविवार शाम मोनिका दूबे (21) ने पंखे से लटकर सुसाइड कर लिया। एक साल पहले उसकी बड़ी बहन ने भी आत्महत्या की थी, तब से वह डिप्रेशन में थी। मोनिका बड़ी बहन के कपड़े पहनकर वह घर से निकली, कोल्ड ड्रिंक और नमकीन लाकर खाए और शाम चार बजे कमरे में चुनरी से फंदा लगा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
मृत बहन के कपड़े पहने, कोल्ड ड्रिंक-नमकीन खाए व लगा ली फांसी
2 of 5
घटना के वक्त मां और भाई घर पर नहीं थे। दो वर्ष पहले मोनिका की शादी हाथरस में हुई थी। एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि मोनिका का परिवार हरदोई का रहने वाला है। काफी समय से सेक्टर-23 संजयनगर में रह रहा है।
विज्ञापन
मृत बहन के कपड़े पहने, कोल्ड ड्रिंक-नमकीन खाए व लगा ली फांसी
3 of 5
मोनिका की मां गीता ने बताया कि उनके पति संत कुमार की बीमारी के चलते 12-13 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद बड़ी बेटी सपना की पीलिया से मौत हुई थी। एक साल पहले दूसरी बेटी शालिनी ने ससुरालियों से झगड़कर मायके में आकर आत्महत्या कर ली थी।
मृत बहन के कपड़े पहने, कोल्ड ड्रिंक-नमकीन खाए व लगा ली फांसी
4 of 5
शालिनी की मौत के बाद से ही मोनिका डिप्रेशन में थी। मोनिका की शादी 2013 में हाथरस के बागम में कुलदीप से हुई थी। कुलदीप आगरा के अस्पताल में अटेंडेंट हैं। मोनिका ससुराल कम ही जाती थी।
मृत बहन के कपड़े पहने, कोल्ड ड्रिंक-नमकीन खाए व लगा ली फांसी
5 of 5
काफी समय से यहीं रह रही थी। शाम पांच बजे मोहल्ले के एक व्यक्ति ने उसे कमरे में पंखे से लटका देखा तो उन्हें और बेटे अनुज को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।