इसी फ्लैट में लगी थी आग
- फोटो : अमर उजाला
निगम के सूचना विभाग का है करोड़ों खर्चा, हादसे पर ओढ़ी खमोशी...
दिल्ली नगर निगम बेशक अपने सूचना विभाग पर करोड़ों खर्च करता है, जिसकी बुनियादी जिम्मेदारी हर मौके पर सही सूचना देने की है, लेकिन रविवार के दिन राजधानी के बड़े हादसे पर खामोशी की मोटी चादर ओढ़े रखी। बार-बार संपर्क की हर कोशिश नकाम रही। वह आधिकारिक तौर पर यह भी नहीं बता पाया कि जिस इमारत में आग लगी है उसका नक्शा पास था, या नहीं। साथ ही उसका पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया है या नहीं। निगम अपने सूचना विभाग पर सालाना 15 करोड़ रुपये खर्च करता है। जब इमारत में आग लगी तब निगम के कई जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंच कर दुख जताते रहे।