विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं ये तो सभी जानते हैं। विराट ने अनुष्का के लिए वैलेंटाइन्स डे के बाद एक ऐसा मैसेज पोस्ट किया है जो हर कपल ड्रीम मैसेज होगा।
विज्ञापन
2 of 5
virat kohli
- फोटो : इंस्टाग्राम
सभी जानते हैं कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि पिछले साल उनके अलग होने की खबरें दबी-छिपी जुबान में कही जा रही थी लेकिन अब इन दोनों के बीच सब ठीक है। इसका सबूत वैलेंटाइन डे पर अनुष्का के लिए विराट का वो मैसेज है जिसे हर लड़की अपने वैलेंटाइन से एक्सपेक्ट करेगी।
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली अनुष्का शर्मा
विराट का यह मैसेज देखकर तो यही लगता है कि उन्होंने जानबूझकर वैलेंटाइन डे मैसेज करने के लिए 14 फरवरी के एक दिन बाद समय चुना है। शायद इससे वो अनुष्का को यही संदेश देना चाहते हैं कि अगर विराट उनके साथ हैं तो हर दिन उनके लिए वैलेंटाइन डे है।
Everyday is a valentine day if you want it to be. You make everyday seem like one for me ❤❤. @anushkasharma
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Feb 14, 2017 at 11:33pm PST
4 of 5
अनुष्का से कितना 'विराट' प्रेम
15 फरवरी को विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर अनुष्का के लिए एक बहुत ही प्यारा मैसेज लिखा है जिसे कुछ ही घंटे में 6 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 12 हजार से भी ज्यादा लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं।
विराट कोहली ने अनुष्का के संग अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उनके लिए एक प्यारा संदेश लिखा है, 'अगर आप चाहें तो हर दिन वैलेंटाइन डे है। तुम भी मेरा हर दिन ऐसा ही बना देती हो।'