फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग महिला से CISF कर्मी ने किया दुर्व्यवहार, बोला-'ड्रामा मत करो, खड़ी हो जाओ'

Tue, 10 Sep 2019 01:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विराली मोदी - फोटो : ani
दिव्यांगों के हक के लिए लड़ने वाली एक प्रेरक वक्ता विराली मोदी ने आरोप लगाया है कि सोमवार सुबह वे मुंबई से दिल्ली आ रही थी तो सीआईएसएफ कर्मी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। आगे पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : ani
उनका कहना है कि पैर में लकवा होने के कारण उन्होंने खड़े होने में आ रही दिक्कत के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन उन्हें प्रताड़ित किया गया। उनके अनुसार सुरक्षाकर्मी ने उनसे कहा कि 'ड्रामा मत करो, खड़ी हो जाओ।' 2006 में हुई एक दुर्घटना में विराली की रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : ani
उसके बाद से उन्हें खड़े होने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कारण वे 13 वर्ष से व्हीलचेयर पर ही हैं। वह अमेरिकी नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी किसी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उन्हें ऐसी प्रताड़ना का सामना नहीं करना पड़ा।

4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
विराली का कहना है कि, 'मैंने सीआईएसएफ हेडक्वार्टर को ईमेल लिखा है। मैंने उन्हें फोन कर शिकायत भी दर्ज कराई है। सीनियर कमांडर दिल्ली ने मुझे फोन कर माफी मांगी है, लेकिन यह काफी नहीं है, इसके लिए कुछ और भी होना चाहिए। इन लोगों को और ट्रेनिंग दी जाने की जरूरत है। इन लोगों को और सहृदय होना पड़ेगा। मुझे इनसे लिखित में माफी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया


 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें