फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराड़ी हादसा: क्या 11 लोगों ने खुदकुशी करके ले लिया पुनर्जन्म?

Sat, 04 Aug 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
burari death case
बीते 30 जून की रात में दिल्ली के बुराड़ी दिलदहला देने वाली घटना हुई थी। इसमें एक ही परिवार के सभी 11 सदस्यों ने रहस्यमय तरीके से सुसाइड कर ली थी। इस कांड में अभी पूरी तरह से खुलासा भी नहीं हुआ था कि सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला दावा वायरल हो रहा है। ये है इसका सच...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
burari viral
सोशल साइट पर एक फोटा वायरल हो रही है। उसे देखकर लोगों का दावा है कि बुराड़ी के परिवार के सभी 11 लोगों का पुनर्जन्म हो गया है। सूरत में एक पारसी महिला ने 11 बच्चों को जन्म दिया है। दावा किया जा रहा है कि ये सभी बुराड़ी के लोग ही हैं।
विज्ञापन

3 of 7
burari death case - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुराड़ी में रहने वाले ललित भाटिया परिवार के 11 लोगों ने खुदकुशी कर ली थी। जांच के दौरान घर में कई हाथ से लिखे रजिस्टर मिले थे। जिसमें पूरा परिवार कैसे सुसाइड करेगा ये लिखा हुआ था। रजिस्ट में लिखा हुआ था कि सुसाइड के दौरान सभी के हाथ बंधे होंगे। इनमें से किसी की मौत नहीं होगी, बल्कि नई जिंदगी मिलेगी।

4 of 7
burari death case - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर पुनर्जन्म के दावे कर सवाल पूछ रहे हैं कि क्या बुराड़ी के ललित भाटिया के परिवार को नई जिंदगी मिल गई? ये मैसेज और तस्वीर वायरल हो रही है, इसे देखने से लगता है कि यह फोटो किसी अस्पताल का है। इसमें एक लाइन से 11 बच्चे रखे गए हैं। इसके साथ ही एक वीडियो भी वायरल किया जा रहा है, जिसमें एक महिला के पेट से कई बच्चों का जन्म देते दिखाया जा रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 7
burari death case - फोटो : अमर उजाला
ये वीडियो हिंदुत्व नमो नमः नाम से बने एक फेसबुक प्रोफाइल से 20 जुलाई को पोस्ट किया गया था। जिसमें लिखा है कि ये वीडियो पुनर्जन्म को न मानने वालों के गाल पर तमाचा है। इस फोटो में एक पोस्टर दिखाया जा रहा है, जिसमें टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर सूरत लिखा हुआ है। इसमें 21st सेंचुरी हॉस्पिटल का नाम भी दिख रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
burari death case - फोटो : अमर उजाला
एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने इस वीडियो, फोटो और दावे पर हैरानी जताई। अस्पताल की निदेशक डॉक्टर पूर्णिमा नाडकर्णी ने कहा कि 11 नवंबर 2011 को सूरत में टेस्ट ट्यूब तकनीक से एक ही दिन में 11 बच्चों की डिलिवरी करवाई गई थी। 11.11.11 जैसे खास दिन को 9 महिलाओं ने डिलिवरी की इच्छा जताई थी। जिनमें से 9 महिलाओं में से 7 ने एक-एक बच्चों को जन्म दिया था और 2 महिलाओं ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। एक दिन में 11 टेस्ट ट्यूब बेबी को जन्म देकर अस्पताल में रिकार्ड बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
burari death case - फोटो : जी पाल
जांच में सामने आया कि जिस गर्भवती महिला को पारसी महिला कहकर वायरल किया जा रहा है, उसके पेट में 6 बच्चे थे। उसे अमेरिका में रह रहे एक पारसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बाद में किसी ने फोटो को फोटो शॉप करके जोड़ दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें