ओखला स्थित एनएसआईसी मैदान में चल रहा दो दिवसीय पेट्स फेस्टिवल और डॉग कार्निवाल रविवार को समाप्त हो गया। इसमें कुल 3674 पेट्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान पेट्स के लिए कॉमेडी सेंट्रल फॉलो मी, टेंटेशन एली, पेट्स गॉट टैलेंट, पेट्स फैशन शो जैसे करतब देखकर दर्शक अचंभित हो गए।