प्रगति मैदान में मंगलवार को 37 वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उद्घाटन किया। इसके बाद से व्यापार मेला लोगों के लिए खुल गया। राष्ट्रपति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में सार्क देशों की भारत के लिए बहुत अहम भूमिका है।
विज्ञापन
2 of 9
international trade fair
- फोटो : विवेक निगम
उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि इस बार वियतनाम व्यापार मेले का पार्टनर देश है और किर्गिस्तान फोकस देश है। साथ ही उन्होंने कहा कि व्यापार मेला लोगों के आर्थिक सुधार के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति भी पेश करता है।
विज्ञापन
3 of 9
international trade fair
- फोटो : विवेक निगम
मेले की पहले चार दिन कारोबारियों के लिए रहेंगे। राष्ट्रपति मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा में प्रगति मैदान पहुंचे और हंसध्वनि थियेटर में व्यापार मेला का पर्दार्पण किया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने आईटीपीओ द्वारा दर्शकों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि वह इस मौके पर यहां आकर खुश हैं।
4 of 9
international trade fair
- फोटो : विवेक निगम
उन्होंने कहा कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला वैश्विक समुदाय के लिए भारत का बड़ा आयोजन है, जहां विश्व के अलग-अलग हिस्सों से लोग आकर भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
international trade fair
- फोटो : विवेक निगम
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास के लिए भारत अपने पड़ोसी देशों पर भी निर्भर है। उन्होंने कहा कि हमने यूएस, रूस, चीन, जापान, कोरिया गणराज्य, यूरोपीय संघ, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी सहित अन्य देशों के साथ सामरिक भागीदारी की आर्थिक और राजनीतिक आधारों को मजबूत और विस्तारित किया है।
विज्ञापन
6 of 9
international trade fair
- फोटो : विवेक निगम
इसके साथ ही उन्होंने कहा वैश्विक स्तर पर भारत एक सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। भारत की एफडीआई पिछले पिछले तीन सालों में 34 बिलियन से बढ़कर 60 बिलियन तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
7 of 9
international trade fair
- फोटो : विवेक निगम
उन्होंने भारत के नागरिकों के आर्थिक सुधार के लिए बेहतर प्रयास किए जाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने जीएसटी को भारतीय अर्थव्यवस्था के मील पत्थर बताया। जीएसटी के लागू होने से राज्यों के बीच के अवरोधों को समाप्त कर दिया है।
8 of 9
international trade fair
- फोटो : विवेक निगम
उनका कहना था कि स्टार्ट अप इंडिया और स्टैंड अप इंडिया से भारत के युवाओं को उनके विकास के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि प्रगति मैदान के पुनर्विकास के कार्य के शुरू हो जाने के बावजूद मेले का आयोजन करना आईटीपीओ का सराहनीय कदम है।
उन्होंने कहा कि व्यापार मेला भारत की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और विश्वसनीय बनाने का एक बेहतर और प्रख्यात माध्यम है। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री सीआर चौधरी, झारखंड के शहरी विकास मंत्री सीपी सिंह, किर्गिस्तान की राजदूत समरगिउल अदमकुलोवा, वियतनाम के राजदूत टॉन शिन थान आईटीपीओ के अध्यक्ष एलसी गोयल समेत अन्य अधर कारीगण मौजूद थे।