राजधानी की सड़कों पर एक बार फिर विंटेज कारें फर्राटे भरती दिखीं। (सभी फोटो विवेक निगम/अमर उजाला) दिल्ली के बाराखंबा रोड से रविवार को स्टेट्समैन विंटेज कार रैली शुरू हुई। इस कार रैली की शुरुआत एनडीएमसी के चेयरमैन नरेश कुमार ने की। इस रैली में सैकड़ो विंटेज कारों और मोटर साइकिलों ने हिस्सा लिया। चमचमाती हुई कारों का काफिला स्टेट्समैन हाउस से इंडिया गेट होते हुए नैशनल स्टेडियम में पहुंचा। ये सभी कारें यहां प्रदर्शनी स्थल पर शो केस की गई। बड़ी संख्या में पुरानी कार के दिवाने यहां आए। लोगों ने अपनी पसंदीदा कारों के साथ खूब सेल्फी खिंचवाई।