न्यूजीलैंड में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में शनिवार को आस्ट्रेलिया को हराकर भारत के जीतते ही टीम के प्रमुख खिलाड़ी मनजोत कालरा का दिल्ली के आदर्श नगर स्थित घर जश्न में डूब गया।
विज्ञापन
2 of 8
manjot kalra
- फोटो : अमर उजाला
उनके परिजन एवं इलाके के लोगों ने एक-दूसरे को गले लग बधाई दी और आपस में गुलाल से रंग दिया। इसके अलावा जमकर पटाखेबाजी की, मिठाई बांटी और ढोल की थाप पर नाचे।
विज्ञापन
3 of 8
manjot kalra
- फोटो : अमर उजाला
मनजोत कालरा ने अपने परिजनों और इलाके के लोगों को जश्न मनाने के लिए दोहरा अवसर दिया। एक ओर उन्होंने मैच में शतक लगाया, वहीं दूसरी ओर भारत की जीत में उनका शतक अहम रहा।
4 of 8
manjot kalra
- फोटो : अमर उजाला
कालरा का शतक पूरा होते ही उनके घर पर जश्न का माहौल बन गया था, क्योंकि भारत की जीत काफी पहले ही सुनिश्चित हो चुकी थी।
विज्ञापन
5 of 8
manjot kalra
- फोटो : अमर उजाला
कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने तो भारत की जीत से कुछ पहले ही पटाखेबाजी करनी आरंभ कर दी थी। इसी तरह कुछ युवा गुलाल उड़ाने लग गए थे।
विज्ञापन
6 of 8
manjot kalra
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच कालरा के शतक और के बाद विजयी शॉट लगते ही क्रिकेट प्रेमियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए आदर्श नगर इलाके को गुलाल से रंग दिया और पटाखेबाजी की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन
7 of 8
manjot kalra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल
इस दौरान कुछ युवक ढोल ले आए और सभी ढोल की थाप पर नाचने गए। खुशी मनाने वालों में क्रिकेट प्रेमी ही नहीं, बल्कि पुरूष, महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल थे।
मैच पर भारत की पकड़ मजबूत होने और मनजोत कालरा के शतक की ओर बढने के साथ ही उनके घर पर क्रिकेट प्रेमियों के जुटने का सिलसिला आरंभ हो गया था और मैच के अंतिम दौर में पहुंचने के समय उनके घरों काफी भीड़ हो गई थी।