एसिड अटैक पीड़िता रेशमा बानो कुरैशी का ब्यूटी टिप देते हुए एक वीडियो पिछले साल बड़ा मशहूर हुआ था, जिसकी खबर हमने आप तक पहुंचाई भी थी। अब उसी वीडियो को कांस में एक प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन
2 of 7
Reshma Bano
यह वीडियो एक जोरदार कैंपेन 'ब्यूटी टिप्स बाई रेशमा' नाम से जाना गया था, जो तेजाब के आसानी से बाजार में मिलने के खिलाफ बनाया गया था। अब उसी कैंपेन को कांस में 'ग्लास : लॉयन फॉर चेंज अवार्ड' मिला है।
विज्ञापन
3 of 7
Reshma Bano
इस कैंपेन को दिल्ली के एनजीओ मेक लव नॉट स्कार्स ने शुरू किया था जिसका कॉन्सेप्ट ओगिलवी एंड मैथर ने तैयार किया था। इसे शुरु करने के पीछे वजह थी कि एसिड अटैक पीड़िताओं को उनकी सामान्य जिंदगी जीने में मदद की जा सके और उनके रिहैब और उन्हें पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया जा सके।
4 of 7
Reshma Bano
मेक लव नॉट स्कार्स एनजीओ की संस्थापिका रिया शर्मा कहती हैं कि हम बहुत खुश हुए जब हमने अवार्ड के बारे में सुना। यह सब इसलिए हो सका क्योंकि टीम के सदस्यों, ओगिलवी एंड मैथर, मीडिया संस्थान और जनता ने अपना पूरा प्रयास जारी रखा।
विज्ञापन
5 of 7
Reshma Bano
हालांकि रिया इसके लिए सबसे बड़ी जीत की हकदार रेशमा को मानती हैं जिसने इस वीडियो में आने का साहस दिखाया।
विज्ञापन
6 of 7
Reshma Bano
रेशमा का कहना है कि शुरुआत में वो कैमरा फेस करने से डर रही थीं। लेकिन जब उन्होंने अन्य एसिड अटैक पीड़िताओं की दर्दभरी कहानी सुनी तो उन्हें लगा कि उन्हें अपनी तरफ से लोगों को जागरूक करने के लिए कुछ प्रयास तो करने ही चाहिए। अब वो वीडियो को मिले अवार्ड से अति उत्साहित हैं।
रेशमा का पहला वीडियो सितंबर 2015 में रिलीज हुआ था। उसकी अप्रत्याशित सफलता के बाद दो अन्य वीडियो भी लाए गए। हर वीडियो के अंत में दर्शकों को एक पीटिशन साइन करने का आग्रह किया जाता था जिससे एसिड की खुलेआम बिक्री पर रोक लग सके। इस कैंपेन के माध्यम से तीन लाख लोगों ने पिटिशन पर हस्ताक्षर किए। बता दें कि रेशमा पर उसके देवर ने 2014 में एसिड फेंका था। उस वक्त वो केवल 18 साल की थी। रेशमा ने अपने ससुरालवालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस किया था इसलिए उन लोगों ने उसके साथ ऐसा किया।