समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए नोएडा पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अभिनेता गोविंद नामदेव और वेदिता सिंह के साथ एक हिंदी फिल्म की शूटिंग की। बताया जा रहा है कि फिल्म का नाम जेडी है। यह एक पत्रकार की जिंदगी पर आधारित फिल्म हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर शैलेंद्र पाण्डेय हैं। गौरतलब है कि अमर सिंह का बॉलीवुड से काफी पुराना रिश्ता रहा है।सभी फोटो- कुमार संजय