train 18
- फोटो : अमर उजाला
वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई है। इस वजह से ट्रेन सुबह 8 बजकर 55 मिनट से हाथरस जंक्शन स्टेशन पर खड़ी है। कल ट्रेन दिल्ली से वाराणसी गई थी और आज वह वाराणसी से दिल्ली वापस आ रही थी कि दिल्ली से 200 किलोमीटर पहले ही ट्रेन खराब हो गई। हालांकि घंटों ट्रैक पर खड़े रहने के बाद ट्रेन को ठीक कर लिया गया और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इसे दिल्ली रवाना किया गया। यह करीब 11 बजकर 48 मिनट पर दनकौर स्टेशन से गुजरी और दिल्ली पहुंचेगी। अधिकारियों ने बताया कि 17 फरवरी को वंदेभारत एक्सप्रेस का कमर्शियल संचालन शुरू हो जाएगा।