फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल का मामला : गजनी गर्ल के प्यार में यूं पड़े राहुल कि एक 'हां' के लिए करना पड़ा ये सब

Tue, 06 Feb 2018 07:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
asin rahul
अभिनेत्री असिन और माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। इनकी लव स्टोरी असिन की पहली हिंदी फिल्म 'गजनी' से खासी मिलती है।
विज्ञापन

2 of 9
asin rahul
प्यारी सी मुस्कान वाली असिन और देश के बड़े बिजनेस मैन राहुल शर्मा का एक-दूसरे से मिलना ही काफी द‌िलचस्प है। दोनों ही रिसर्व्ड नेचर के हैं। इनकी लव स्टोरी में क्यूपिड का काम दोनों के एक कॉमन फ्रेंड ने किया। ये कॉमन फ्रेंड कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड का एक सुपरस्टार है। 
विज्ञापन

3 of 9
asin rahul
बता दें कि ये सुपरस्टार और कोई नहीं असिन की फिल्म 'खिलाड़ी-786' के को-स्टार अक्षय कुमार ही थे। अक्षय ने असिन और राहुल की मुलाकात एक प्राइवेट फ्लाइट में करवाई थी।

4 of 9
asin rahul
असिन और अक्षय कुमार अपनी फिल्म हाउसफुल-2 के प्रमोशन के लिए विदेश जा रहे थे और जिस प्राइवेट प्लेन में वह सफर कर रहे थे वो राहुल शर्मा की ही थी।
विज्ञापन

5 of 9
asin rahul
पहली मुलाकात में असिन को समझ आ गया कि राहुल डाउन-टू-अर्थ किस्म के व्यक्ति हैं और असिन को राहुल की यह क्वालिटी भा गई।
विज्ञापन

6 of 9
asin rahul
इसी बीच अक्षय ने असिन से कहा कि उन्हें लगता है कि असिन और राहुल एक दूसरे के लिए परफेक्ट मैच हैं, लेकिन असिन इस बात को मजाक में ले गईं।
विज्ञापन

7 of 9
asin rahul
पहली मुलाकात के बाद असिन और राहुल ने अक्षय की मदद से 2-3 बार फोन पर बातें भी कीं। असिन से बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो राहुल को लगने लगा कि उन्हें जिस ड्रीम गर्ल की तलाश थी वो कोई और नहीं बल्कि असिन ही हैं। तब उन्होंने असिन के घरवालों से मिल कर शादी की बात करने का मन बना लिया।

8 of 9
asin rahul
राहुल ने असिन के घर पर जब शादी की बात की तब घरवालों ने असिन से पूछा कि क्या वह शादी के लिए राजी है तब असिन ने कह दिया कि उसे सोचने के लिए थोड़ा समय चाहिए। ताकि वह एक-दूसरे को और बेहतर तरीके से जान सकें।
विज्ञापन

9 of 9
asin rahul
कई महीने बाद असिन ने शादी के लिए हां की और दोनों 19 जनवरी 2016 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी भी किसी परियों की दुनिया वाली शादी से कम नहीं थी। ऐसी शादी का सपना हर कोई देखता है। बता दें कि असिन शादी से पहले मुंबई में रहती थीं शादी के बाद उन्होंने अपना अभिनय करियर छोड़ने का फैसला किया। असिन ने अक्तूबर 2017 में एक बेटी को जन्म दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें