शकुल बताते हैं कि वह किसी कंपनी के सीईओ हैं और उनके इस ऑफर के लिए लाखों लड़कियां दिवानी हैं। शकुल ने ऑफर में ये भी बताया है कि उन्हें क्या नहीं पसंद है और वो लड़कियों को किन चीजों से नहीं बचा सकते हैं। शकुल की नापसंदगी की लिस्ट में ये चीजें शामिल हैं- फैशन के बारे में बात नहीं कर सकते, सीफूड नहीं खा सकते और कॉकरोच से लड़की को नहीं बचा सकते क्योंकि उन्हें खुद कॉकरोच से डर लगता है।