वेलेंटाइन वीक पर बुधवार को प्रोपोज डे था। बड़ी संख्या में युवाओं ने अपने प्यार के इजहार के लिए इस दिन को चुना। कई को उनके प्रपोज पर हां सुनने को मिली तो कुछ ऐसे भी थे जो ना सुनकर निराश हुए।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : लाल सिंह
सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल में आए अजय और रिया ने बताया कि आज दोनों ने ही एक दूसरे को प्रपोज किया। आज उनके जीवन का सबसे खुशी भरा दिन है। वहीं शिवम सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी कॉलेज की दोस्त को प्रपोज किया और स्वीकार हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : लाल सिंह
इसके अलावा सेक्टर-25ए स्थित स्पाइस मॉल में आए रवि ने बताया कि फिल्म देखने के बाद उन्होंने अपनी दोस्त को प्रपोज किया लेकिन उसने सिर्फ दोस्त हैं कहकर प्रपोजल टाल दिया।
4 of 5
- फोटो : लाल सिंह
चॉकलेट की वैरायटी के सजी दुकानें : आज चॉकलेट डे है। गिफ्ट शॉप समेत तमाम तरह की दुकानों में भी चॉकलेट डे को लेकर तैयारी पूरी है। वैरायटी वाली चॉकलेटों से दुकानें सज गई हैं।
वीकडे होने के बाद भी इन दिनों मॉल्स में युवाओं की अच्छी संख्या देखने को मिल रही है। मॉल प्रबंधन इसकी वजह वेलेंटाइन वीक को मान रहे हैं। दरअसल यहां गिफ्ट, कॉफी शॉप और खरीदारी के साथ युवाओं को साथ समय बिताने का मौका मिल जाता है। संभवतऱ् यहीं वजह है कि युवा कहीं और न जाकर मॉल्स को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। तमाम ऐेसे युवा मिले, जिनमें कई खुश थे तो कुछ निराश।