फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 कारणों के चलते बीजेपी ने निकाय चुनाव में लहराया जबरदस्त जीत का परचम

Fri, 01 Dec 2017 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
bjp win in nikay chunav
यूपी निकाय चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। इनमें भाजपा 10 से ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाते हुए दिख रही है। ऐसे में ये जीत भाजपा के लिए गुजरात चुनाव में बड़ी संजीवनी का काम कर सकती है। माना जा रहा था कि योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद भाजपा को इन निकाय चुनाव में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन जिस तरह से भाजपा ने सभी पार्टियों को पीछे छोड़ते जीत दर्ज की है उसके ये पांच बड़े कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी
1-मोदी लहर अब भी कायम- भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निकाय चुनावों के लिए प्रचार ना किया हो लेकिन यह बहुत बड़ा सच है कि निकाय चुनाव में भी बीजेपी की जीत के पीछे मोदी की लहर ही है। जमीनी स्तर पर अब भी लोग मोदी के नाम से ही वोट डाल रहे हैं और मोदी सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों के हक में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ
2- योगी लहर- निकाय चुनाव योगी सरकार के लिए लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा था। परिणाम बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार इस टेस्ट में पास होती दिख रही है। योगी सरकार ने पिछले 8 महीनों में जो भी कदम उठाए उसे जनता की सहमति मिलती दिख रही है। चाहे वह अवैध बुचड़खानों को बंद कराने की बात हो, पुलिस महकमे में बदलाव हो या एंटी रोमियो स्क्वायड बनाने का काम हो, जनता इन सबसे खुश दिख रही है।

4 of 6
नोटबंदी - फोटो : SELF
3- नोटबंदी- हालांकि नोटबंदी पर जनता भाजपा सरकार के साथ है ये बात उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत से ही स्पष्ट हो गई थी। अब निकाय चुनाव में मिली बड़ी जीत ने इस पर एक बार फिर मुहर लगा दी है कि नोटबंदी जैसे क्रांतिकारी कदम के बाद लोगों का भरोसा भाजपा पर और बढ़ गया है। जीएसटी का भी कोई नकारत्मक असर यूपी की जनता पर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ
4- भाजपा की चुनावी रणनीति- भाजपा ने निकाय चुनावों के लिए एक विस्तृत योजना बनाई और पूरी रणनीति के साथ चुनाव में उतरे। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य नेताओं ने 40-40 सभाएं की। वहीं दूसरी तरफ अन्य पार्टी के नेताओं जैसे अखिलेश मायावती आदि कोई इस चुनाव के लिए प्रचार करने तक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nikay chunav
5- शहरी वोटरों में भाजपा की पैठ- शहरी वोटरों में हमेशा से ही भाजपा की अच्छी पैठ रही है। निकाय चुनाव भी शहरी क्षेत्रों में ही होते हैं और इसका पूरा फायदा भाजपा को मिला है। यहां का युवा वर्ग भाजपा का वोटर माना जाता है और ये भाजपा के जीत का बड़ा कारण बना है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें