फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग अक्षरधाम मंदिर का किया भ्रमण, कला-संस्कृति से हुए रूबरू

Mon, 21 Apr 2025 03:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा और तीन बच्चों के साथ दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय कला, वास्तुकला और संस्कृति की समृद्धि का अवलोकन किया। मंदिर के शांति और एकता के संदेश से प्रभावित होकर उन्होंने अतिथि पुस्तिका में भारत के आतिथ्य और मंदिर की सुंदरता की प्रशंसा की।  
विज्ञापन
1 of 5
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग अक्षरधाम मंदिर का किया भ्रमण - फोटो : अक्षरधाम मंदिर
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी पत्नी उषा और तीन बच्चों इवान, विवेक और मिराबेल के साथ भारत की चार दिवसीय यात्रा के दौरान सोमवार को नई दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर का भ्रमण किया। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वे सीधे इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर में पहुंचे। मंदिर भ्रमण के दौरान जेडी वेंस और उनके परिवार ने भारतीय कला, पारंपरिक हिंदू वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा। मंदिर के जटिल नक्काशीदार स्तंभों, भव्य गुंबदों और कलात्मक छतों ने उन्हें गहरे प्रभावित किया।
विज्ञापन

2 of 5
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग अक्षरधाम मंदिर का किया भ्रमण - फोटो : अक्षरधाम मंदिर
उन्होंने मंदिर में समाहित विश्व शांति और एकता के संदेश को भी सराहा। अतिथि पुस्तिका में अपने अनुभव साझा करते हुए वेंस ने लिखा, 'इस खूबसूरत जगह पर मेरे परिवार का स्वागत करने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। भारत के लिए यह गर्व की बात है कि आपने इतनी सटीकता और देखभाल के साथ यह सुंदर मंदिर बनाया। हमारे बच्चों को यह विशेष रूप से बहुत पसंद आया। भगवान भला करे।'
विज्ञापन

3 of 5
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा - फोटो : अक्षरधाम मंदिर
191 से अधिक देशों के लाखों आगंतुकों को प्रेरित कर चुका
स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर दिल्ली के हृदय में स्थित भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और कला का जीवंत केंद्र है। 2005 में पूज्य प्रमुख स्वामी महाराज की प्रेरणा से निर्मित यह मंदिर विश्व शांति को समर्पित है और अब तक 191 से अधिक देशों के लाखों आगंतुकों को प्रेरित कर चुका है।

4 of 5
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग अक्षरधाम मंदिर का किया भ्रमण - फोटो : अक्षरधाम मंदिर
मंदिर का संचालन बीएपीएस स्वामिनारायण संस्था द्वारा किया जाता है
मंदिर का संचालन बीएपीएस स्वामिनारायण संस्था द्वारा किया जाता है, जो भारतीय मूल्यों और आध्यात्मिकता के संरक्षण के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और आपदा राहत जैसे मानवीय कार्यों में सक्रिय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटी के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा - फोटो : अक्षरधाम मंदिर
आतिथ्य को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी
वेंस की यह यात्रा भारत और अमेरिका के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत करने का प्रतीक बनी। मंदिर के अधिकारियों ने उनके दौरे को दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान और साझा मूल्यों का उदाहरण बताया। बीएपीएस संस्था, जो अमेरिका के रॉबिंसविल और यूएई के अबू धाबी में भी सांस्कृतिक स्थलों का संचालन करती है, ने उपराष्ट्रपति और उनके परिवार के आतिथ्य को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह दौरा न केवल मंदिर की वैश्विक पहचान को रेखांकित करता है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और आतिथ्य को भी विश्व मंच पर प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें