फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC 2017: ऑल इंडिया टॉपर नंदिनी के बारे में नहीं जानते होंगे ये बातें, हर क्षेत्र में आगे

Sat, 03 Jun 2017 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 8
upsc 2016 topper nandini - फोटो : अमर उजाला
यूपीएसएसी की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में टॉपर नंदिनी बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी नंदिनी को खेल के साथ-साथ साहित्य में भी गहरी रुचि है। (सभी फोटोः योगेश शर्मा/फरीदाबाद)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
upsc 2016 topper nandini - फोटो : योगेश/अमर उजाला
वह वॉलीबॉल की खिलाड़ी हैं और बचपन से ही कन्नड़ साहित्य पढ़ती रही हैं। शुरुआती पढ़ाई कर्नाटक के कोर्णाक में करने वाली नंदिनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया।
विज्ञापन

3 of 8
upsc 2016 topper nandini - फोटो : अमर उजाला
उनके पिता रमेश केवी हाई स्कूल में शिक्षक हैं जबकि माता गृहिणी हैं। फरीदाबाद में राष्ट्रीय सीमा शुल्क एवं नशीले पदार्थ अकादमी में ट्रेनिंग कर रही नंदिनी ने बताया कि सिविल सर्विस परीक्षा टॉप करने की जानकारी उन्हें उनकी मित्र खुशबू ने दी।

4 of 8
upsc 2016 topper nandini - फोटो : अमर उजाला
नियमित रूप से पढ़ाई करने वाली नंदिनी ने बताया कि उन्होंने कभी अपने आप पर दबाव नहीं बनाया। खुले दिमाग से तैयारी की और कांसेप्ट पर ध्यान दिया। एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें जहां काम करने का  मौका मिलेगा, वहां बेस्ट देने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन

5 of 8
upsc 2016 topper nandini - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वक्त बदल रहा है। अब लड़कियां हर क्षेत्र में आगे निकल रही है। लोगों की भी सोच बदल रही। मेरे माता-पिता ने कभी बेटे-बेटी में फर्क नहीं समझा।
विज्ञापन

6 of 8
upsc 2016 topper nandini - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मुझे बेहतर शिक्षा दिलाने की हरसंभव कोशिश की। समाज में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को नंदिनी बड़ी समस्या मानती है और महिला सशक्तीकरण  की दिशा में कुछ करना चाहती है।
विज्ञापन

7 of 8
upsc 2016 topper nandini - फोटो : अमर उजाला
अपनी सफलता पर उत्साहित नंदिनी ने कहा कि आत्मविश्वास होना चाहिए, लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम आते ही केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर उन्हें बधाई देने पहुंचे।
विज्ञापन

8 of 8
nandini IAS topper - फोटो : PTI
चौथे प्रयास में सफलता हासिल करने वाली नंदिनी ने बताया कि इस  बार यह तय कर लिया था कि सफलता हासिल करनी ही है और यह अंतिम प्रयास होगा। उन्होंने कहा सेवा की दृष्टि से कर्नाटक उनकी प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें