फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र को धीरेंद्र का आखिरी कॉल: भइया सांस फूल रही.. कुछ करो, मॉल की लिफ्ट में दम घुटने से UPSC छात्र की मौत

Sat, 05 Jul 2025 08:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धीरेंद्र पिछले कई साल से दिल्ली के करोल बाग में रह रहा था। उसने डीयू से पॉलिटिकल साइंस में बीए किया है। वह यूपीएससी की तैयारी करने के अलावा पीजी भी कर रहा था। यूपीएससी में उसने इसी साल प्री की परीक्षा पास कर ली थी।
विज्ञापन
1 of 7
मॉल में कपड़े खरीदने गया था धीरेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विशाल मेगा मार्ट में खरीदारी करने पहुंचा धीरेंद्र अपनी आखिरी सांस तक मदद की गुहार लगाता रहा। जिस समय आग लगी उस समय धीरेंद्र विशाल मेगा मार्ट की लिफ्ट में तीसरी मंजिल पर था। अचानक लिफ्ट रुक गई और वह अंदर फंस गया। सबसे पहले नोएडा में रहने वाली अपनी दोस्त यशी को कॉल किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट मॉल में लगी आग - फोटो : ANI
भाई को फोन कर बचा लेने की कही थी बात
उसने बताया कि वह लिफ्ट के अंदर फंस गया और उसका दम घुट रहा है। इसके बाद उसने अपने बड़े भाई वीरेंद्र को कॉल किया। भाई से उसने सांस फूलने और बचा लेने की बात की। यही बात उसने अपनी बहन से की। शाम 6.30 बजे 7.03 बजे तक वह भाई-बहन, दोस्त के अलावा पुलिस व दमकल को कॉल कर मदद मांगता रहा।
विज्ञापन

3 of 7
करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट मॉल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इसके बाद उसका फोन उठना बंद हो गया। वीरेंद्र ने सारी बात परिजनों को बताई। शाम करीब 7.00 बजे वह बहन को लेकर सोनभद्र से दिल्ली पहुंच गया। इसके बाद शनिवार सुबह 7.00 बजे दिल्ली पहुंचने पर उसे भाई की मौत का पता चला। वीरेंद्र की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह मॉल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

4 of 7
चार साल से दिल्ली में कर रहा था यूपीएससी की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
चार साल से दिल्ली में कर रहा था यूपीएससी की तैयारी
मूलरूप निराला नगर, सोनभद्र, यूपी का रहने वाला कुंवर धीरेंद्र विक्रम सिंह पिछले करीब चार साल से दिल्ली में रहकर यूपीएससी की पढ़ाई कर रहा था। इसके परिवार में पिता गिरीश प्रताप सिंह, मां मालती सिंह, बड़ा भाई कुंवर धीरेंद्र विक्रम सिंह व बहन डॉक्टर स्वाति सिंह हैं। इसका परिवार सोनभद्र में ही रहता है। पिता व भाई का अपना कारोबार है।
विज्ञापन

5 of 7
मॉल में रेस्क्यू में लगी दमकल टीम - फोटो : अमर उजाला
इसी साल पास की थी प्री की परीक्षा
धीरेंद्र पिछले कई साल से दिल्ली के करोल बाग में रह रहा था। उसने डीयू से पॉलिटिकल साइंस में बीए किया है। वह यूपीएससी की तैयारी करने के अलावा पीजी भी कर रहा था। यूपीएससी में उसने इसी साल प्री की परीक्षा पास कर ली थी। अब वह मेन्स की तैयारी कर रहा था। वीरेंद्र ने बताया कि पिछले सप्ताह पूरा परिवार घूमने बेंगलुरु गया था।
विज्ञापन

6 of 7
कपड़े खरीदने गया था विशाल मेगा मार्ट - फोटो : अमर उजाला
कपड़े खरीदने गया था विशाल मेगा मार्ट
धीरेंद्र भी उनके साथ था। वह छुट्टियां बिताकर दो दिन पहले ही सोनभद्र से दिल्ली आया था। शुक्रवार दिन में उसने कपड़े खरीदने की बात की थी। शाम को वह करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में कपड़े खरीदने गया। इस दौरान आग लग गई और उनका भाई लिफ्ट में फंस गया। वीरेंद्र ने बताया कि जब तक वह दिल्ली पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार शाम को लगी इस आग के कूलिंग का काम व सर्च ऑपरे - फोटो : अमर उजाला
मॉल के स्टाफ ने कर दी थी बिजली बंद, इसलिए लिफ्ट में फंस गया था धीरेंद्र
प्रयागराज विश्वविद्यालय से फॉरेंसिक में पीएचडी कर चुकी डॉ. स्वाति ने बताया कि उसका भाई बेबस हो गया था। आग लगते ही स्टाफ ने मॉल की बिजली बंद कर दी। इसके बाद उसका भाई वहां फंस गया। वहां मौजूद किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। यहां तक वह पुलिस, दमकल विभाग समेत सभी से मदद की गुहार लगाता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें