जिम को लेकर चले आ रहे विवाद में मंगलवार को विजयनगर में खूब हंगामा हुआ। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अमन यादव पर आरोप है कि उन्होंने साथियों संग मिर्जापुर निवासी दिलशाद (17) को पीटकर अधमरा कर दिया। उसे यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
युवक को पीटने पर सपा नेता के हुक्का बार में खूब हुआ हंगामा
2 of 8
नाराज लोगों ने सपा नेता के प्रताप विहार स्थित जिम और हुक्का बार में तोड़फोड़ की। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर नाराज परिजनों ने एसपी सिटी ऑफिस पर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
युवक को पीटने पर सपा नेता के हुक्का बार में खूब हुआ हंगामा
3 of 8
12 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिनमें सपा नेता समेत पांच नामजद हैं। दिलशाद के परिजनों ने बताया कि दिलशाद दोपहर करीब एक बजे मार्केट से सामान खरीदने गया था। प्रताप विहार में अमन यादव दोस्तों के साथ मिला और उसकी पिटाई करने लगा।
युवक को पीटने पर सपा नेता के हुक्का बार में खूब हुआ हंगामा
4 of 8
पीटते हुए पास ही स्थित एक नर्सरी में ले गया। आरोप यह भी है कि अमन यादव ने दिलशाद पर गोली चलाई जो पैर में लगी है, हालांकि गोली लगने से पुलिस ने इंकार किया है।
विज्ञापन
युवक को पीटने पर सपा नेता के हुक्का बार में खूब हुआ हंगामा
5 of 8
बवाल के डर से कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी देहात राकेश पांडेय ने बताया कि आरोपी सपा नेता के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है, उसक गिरफ्तार कर जल्द ही जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
युवक को पीटने पर सपा नेता के हुक्का बार में खूब हुआ हंगामा
6 of 8
यह है मामला- अमन यादव का प्रताप विहार स्थित जिम संचालक हाशिम से विवाद चल रहा है। हाशिम दिलशाद का चाचा है। तीन दिन पहले दिलशाद का छोटा भाई जीशान मार्केट से सामान लेने गया था। प्रताप विहार मेडिकल तिराहे के पास कार सवार अमन यादव के रिश्तेदार ने उसे साइड मार दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।
विज्ञापन
युवक को पीटने पर सपा नेता के हुक्का बार में खूब हुआ हंगामा
7 of 8
अमन यादव ने आरोप लगाया था कि दिलशाद के पिता शमशाद सहित पांच लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया। पिस्टल छीन ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शमशाद को जेल भेज दिया था।
युवक को पीटने पर सपा नेता के हुक्का बार में खूब हुआ हंगामा
8 of 8
सपा जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन ने कहा है कि इस मामले की जानकारी है। अमन यादव की कई शिकायतें मिली हैं। इस संदर्भ में बुधवार को पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक में कार्रवाई के बारे में विचार किया जाएगा। घटना की जानकारी हाईकमान को भेज दी गई है।