यूपी के लखनऊ में एप्पल के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की मौत पुलिस की गोली से हुई थी। जिसपर यूपी पुलिस पर लोग सवाल उठा रहे हैं। मृतक के पक्ष में सोशल मीडिया पर एक बाढ़ सी आ गई थी जिसमें पुलिस पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही थी। इस मामले में योगी सरकार ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद करने का ऐलान किया और आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया। ऐसे में एक और शख्स की मदद के लिए लिए मांग उठने लगी है।