यूपी पुलिस ने एक टीवी एक्टर को लॉकअप में बंद करके पूरी रात पीटा। पूरी घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है, जहां 12 मई, 2019 की रात टीवी एक्टर अंश अरोड़ा की एक स्टोर के कर्मचारियों से बहस हो गई थी। ये स्टोर शहर के इंद्रापुरम में स्थित है। इसके बाद वो अपने भाई के साथ उस स्टोर पर माफी मांगने पहुंचे थे। जहां उनकी मुलाकात गाजियाबाद पुलिस स्टेशन के कुछ ऑफिसर से हुई।
विज्ञापन
2 of 5
ansh arora
- फोटो : अमर उजाला
ऑफिसर्स ने अंश और उनके भाई को तुरंत कस्टडी में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करते हुए अंश अरोड़ा और उनके छोटे भाई को लॉकअप में बंद रखा और पूरी रात पीटा। अंश अरोड़ा टीवी सीरियल ‘कसम तेरे प्यार की’ से हिट हुए थे। अंश की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। उनके शरीर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ansh arora
- फोटो : अमर उजाला
एक रिपोर्ट के अनुसार ‘अंश ने 11 मई को एक स्टोर से कुछ सामान और हॉटडॉग ऑर्डर किया था। जब उन्होंने बिल मांगा तो स्टाफ ने कहा कि सब कुछ रेडी है, लेकिन हॉटडॉग के लिए एक घंटा इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद अंश ने उनसे सारा सामान कैंसिल करने के लिए कहा, लेकिन, स्टाफ उन्हें अच्छे से रिप्लाई नहीं दे रहा था।’
4 of 5
ansh arora
- फोटो : social media
वहीं, अंश ने बताया कि ‘स्टाफ वालों ने कहा कि हम आपको बिना फूड दिए आपसे पैसे कैसे ले सकते हैं। मैंने उनसे कहा कि मतलब आप हमें यहां इंतजार करवाना चाहते हैं। मैंने उनसे सवाल पूछा कि वो ऑर्डर कैंसिल क्यों नहीं कर रहे। इसके बाद हमारे बीच बहस शुरू हो गई। हम दोनों एक-दूसरे को गाली देने लगे। मुझे गुस्सा आ गया और मैंने रिसेप्शन पर हाथ मारकर ग्लास तोड़ दिया।
मैं घर पहुंचा तो मुझे काफी खराब लगा। मुझे लगा कि मेरी वजह से स्टोर का नुकसान हुआ। तब मैंने फैसला लिया कि मैं फिर से वहां जाकर उनसे माफी मांगता हूं और उन्हें पैसे भी दे दूंगा। जब मैं वहां पहुंचा तो उन लोगों ने मुझे पुलिस के हवाले कर दिया।’ अंश के अनुसार पुलिस वालों ने उन्हें बहुत पीटा। अगले दिन उन्हें ICU में एडमिट कराना पड़ा। एक्टर ने मानव अधिकार आयोग से पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की है।