फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों संगीनों के साये में विदा हुईं दुल्हनें, सुरक्षा ऐसी कि किसी मंत्री को भी न मिले

Mon, 25 Nov 2019 05:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलाना(हापुड़)
विज्ञापन
1 of 8
हापुड़ में शादी के दौरान चली गोलियां - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में एक शादी समारोह में कुछ ऐसा हुआ कि दो सगी बहनों की शादी और विदाई दोनों ही पुलिस के कड़े पहरे में हुई। जानकार तो ये भी कहते हैं कि दुल्हनों की विदाई के समय जैसी सुरक्षा व्यवस्था थी और उनके फरीदाबाद पहुंच जाने तक जिस संख्या में पुलिस बल तैनात थी वो किसी मंत्री तक को नहीं मिलता।
विज्ञापन

2 of 8
दोनों बहनें जिनकी संगीनों के साये में हुई विदाई - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि धौलाना के गांव उदयरामपुर नंगला में दो सगी बहनों की बरात में घुसकर एक बाइक पर सवार दो युवकों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। फरीदाबाद से आई दो सगे भाईयों की इस बरात पर हुए हमले में दूल्हे के चाचा की मौत हो गई जबकि जीजा समेत छह लोग घायल हो गए।

घटना के बाद देर शाम एएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को गाजियाबाद व दादरी के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस का दावा है कि रंजिशन यह हमला हुआ है और इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 8
फायरिंग के बाद पीड़ित परिजनों से बातचीत करते एडिशनल एसपी - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह में दुस्साहसिक तरीके से फायरिंग के बाद दूल्हे और दुल्हन के परिजन दहशत में आ गए। हालात को देखते हुए एसपी संजीव सुमन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए एसपी संजीव सुमन ने पुलिस सुरक्षा में ही दुल्हन और बरात की वापसी के आदेश दिए। 

घटना के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। एसपी संजीव सुमन, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जिस समय घटना हुई उस समय दुल्हनों की विदाई की तैयारी की जा रही थी, एक ओर तो दुल्हन की डोली उठ रही थी, दूसरी ओर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।

4 of 8
मौका-ए-वारदात पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के बेखौफ इरादे को देखते हुए बरातियों में दहशत इतनी व्याप्त हो गयी कि वे अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित थे। स्थिति को देखते हुए एसपी ने तत्काल पुलिस सुरक्षा के बीच गांव से फरीदाबाद स्थित गांव अनंगपुर तक दुल्हनों और बरात को सुरक्षा देने का फैसला लिया। इसके अलावा उदयरामपुर से भी संगीनों के साये में दुल्हनों की विदाई हुई। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रही। 
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला
गांव उदयरामपुर नंगला में रविवार को विजय सिंह की दो बेटियों आरती और ज्योति की शादी थी। दोनों की शादी फरीदाबाद के गांव अनंगपुर निवासी देवेंदर सिंह के पुत्र सचिन और सागर से थी। शाम करीब छह बजे दुल्हनों की विदाई की तैयारी चल रही थी। लड़के पक्ष के लोग मंडप में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और दूल्हे के 40 वर्षीय चाचा  सुधीर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

6 of 8
वारदात के जगह की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
करीब छह-सात गोलियां लगने से सुधीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात से विवाह स्थल पर भगदड़ मच गई और लोग दहशतजदा हो गए।  घायलों में लड़के के जीजा व एक 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है। हत्या के बाद आरोपी बाइक सवार फरार हो गए। देर शाम एएसपी सर्वेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं घायलों को गाजियाबाद स्थित कोलंबिया व गौतमबुद्घनगर के दादरी स्थित नवीन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

7 of 8
फायरिंग के बाद पीड़ित परिजनों से बातचीत करते पुलिसवाले - फोटो : अमर उजाला
घायलों का उपचार जारी 
घटना के बाद घायलों में ग्राम प्रधान सुशील पुत्र बनवारी उम्र 40, विजयपाल पुत्र अतर सिंह (45), विजय कुमार का पुत्र कार्तिक (14), ग्रेटर नोएडा आर्यनगर निवासी राजवीर सिंह (40), लड़के के जीजा संजु पुत्र रणवीर निवासी गांव मिलख थाना दादरी जिला गौतमबुद्घनगर व अनंगपुर निवासी नाई रिंकू शामिल हैं। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। 
विज्ञापन

8 of 8
मृतक चाचा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
- घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस से दूल्हे के बाबा धर्म सिंह ने सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस से जान का खतरा बताकर सभी लोगों को सुरक्षित फरीदाबाद स्थित अपने गांव में पहुंचाने की मांग की।

बरात में दो लोग बाइक पर पहुंचे और रंजिशन हमला करके दूल्हे के चाचा की हत्या कर दी। इसी हमले में बाकी लोगों को भी गोलियां लगी हैं। -संजीव सुमन, एसपी हापुड़

पुलिस ने आसपास की सीमा को सील कर दिया है। सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। -सर्वेश कुमार मिश्रा, एएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें