फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, जब यूपी में चली मोदी लहर तो सेल्फी लेने कहां-कहां पहुंचे लोग

Mon, 13 Mar 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : कुमार संजय
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने होली व दिवाली एक साथ मनाई। अशोक रोड स्थित पार्टी मुख्यालय के अंदर एवं बाहर भाजपाइयों ने एक-दूसरे गुलाल लगाकर होली खेली और पटाखेबाजी की।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : कुमार संजय
इसके अलावा बैंड बाजे, ढोल और नगाड़े के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया। भाजपा मुख्यालय पूरा दिन जश्न में डूबा रहा। इसे लाइव कवर किया अमर उजाला संवाददाता विनोद डबास व फोटोग्राफर कुमार संजय ने। 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : कुमार संजय
सुबह से ही पहुंचने लगे कार्यकर्ता: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझान आने के साथ ही अशोक रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं के आने का दौर शुरू हो गया।

4 of 10
- फोटो : कुमार संजय
सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मतगणना आगे बढ़ने के साथ-साथ भाजपाइयों की भीड़ भी बढ़ने लगी। कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विस चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत का रुझान मिलने सेे काफी खुश थे।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : कुमार संजय
दरअसल भाजपा ने उत्तर प्रदेश विस चुनाव को प्रतिष्ठा से जोड़ रखा था। पुलिस ने भीड़ के मद्देनजर होटल ली मेरीडियन व जंतर मंतर चौराहे से बैरिकेड्स लगाकर मुख्यालय जाने वाले रास्तों को डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : कुमार संजय
भाजपाइयों ने एक-दूसरे का गुलाल लगाया और आतिशबाजी की: देखते ही देखते सुबह 10 बजे उन्होंने मुख्यालय के अंदर और बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया। वे एक-दूसरे को गुलाल लगाने में जुट गए। तभी लगभग 10.30 बजे कुछ कार्यकर्ता पटाखेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : कुमार संजय
इसी बीच 11 बजे कार्यकर्ता बैंड बाजे, ढोल और नगाड़े वालों को लेकर आ गए और मुख्यालय के अंदर प बाहर धमाल मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान मुख्यालय के मुख्य गेट पर सजीधजी चार घोड़ी खड़ी की गई, जिन पर घोड़ी वाले भाजपा का झंडा लेकर बैठे हुए थे। इसके चलते भाजपा मुख्यालय पर  शादी, होली और दिवाली जैसा माहौल पैदा हो गया। 

8 of 10
- फोटो : कुमार संजय
अमित शाह पर फूलों की वर्षा: दुपहर 2.00 राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यालय पहुंचे। गेट पर अपनी कार से उतरने के बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था में उन्हें भीतर ले जाया गया। कार्यकर्ता उनके सामने ढोल की थाप पर नाचते रहे और जमकर आतिशबाजी हुई।

9 of 10
- फोटो : कुमार संजय
कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल व रंगों की वर्षा उनपर की। इसी दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आने का दौर जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने उनको भी गुलाल लगाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को तो पूरी तरह रंग दिया।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : कुमार संजय
गोयल ने किया नाश्ते-चाय का इंतजाम: अशोक रोड पर पार्टी कार्यालय से पहले केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने अपने निवास पर सभी कार्यकर्ताओं के लिए नाश्ते एवं चाय का इंतजाम कर रखा था। विजय गोयल स्वयं उनको नाश्ता कराने में लगे रहे। उधर, भाजपा मुख्यालय की स्थिति देखते हुए यातायात पुलिस ने अशोक रोड वाहनों के लिए बंद कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें