4 जनवरी को चुनाव आयोग ने यूपी समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों की अधिकारिक घोषणा की। मालूम हो कि आयोग के घोषणा करते ही उक्त राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाती है। उत्तर प्रदेश में आचार संहिता के लागू होने के 24 घंटे के भीतर ही मायावती के लिए एक बुरी खबर आई है। इनके एक प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाए गए हैं। (सभी फोटोः सौरभ पांडेय/गाजियाबाद)
विज्ञापन
2 of 7
bsp
- फोटो : अमर उजाला
आचार संहिता उल्लंघन का ये मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से प्रकाश में आया है। बता दें कि बसपा प्रत्याशी सुधन रावत की स्कॉर्पियो कार आज पुलिस ने आचार संहित उल्लंघन के मामले में रोक ली। कार में प्रचार सामग्री भरे होने के साथ ही बसपा का झंडा भी लगा था।
विज्ञापन
3 of 7
bsp
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ड्राइवर अमित को हिरासत में ले लिया। बता दें कि यह गाड़ी मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक सुधन रावत की है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।
4 of 7
bsp
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सुधन रावत पहले सपा में थे और इस बार पहली बार बसपा से चुनाव लड़ रहे हैं। गाड़ी जब्त होने के दौरान वहां पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 7
bsp
- फोटो : अमर उजाला
गाड़ी को इंदिरापुरम थाने में रखा गया है। डी एम का आदेश कल ही हो गया था की आदर्श आचार सहिंता लागू कर दी गई है। लेकिन अभी भी लोग उसका उल्लंघन कर रहे हैं। वहीं ड्राइवर अमित का कहना है कि उसे प्रचार सामग्री की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
6 of 7
bsp
- फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर ने बसपा प्रत्याशी का नाम लेकर इस विवाद से बचने की भी कोशिश की थी लेकिन पुलिसवालों ने उसकी एक न सुनी।