फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक शादी के दिन इस दुल्हन संग जो हुआ वो किसी भी लड़की को डरा सकता है

Fri, 10 Mar 2017 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 10
marriage cancelled - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद की इस दुल्हन के साथ उसकी शादी के दिन जो हुआ वैसा कोई लड़की अपने सपने भी नहीं सोचना चाहेगी। (सभी फोटोः सौरभ पांडेय/गाज‌ियाबाद)
विज्ञापन

2 of 10
marriage cancelled - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि गाजियाबाद के पप्पू कॉलोनी में फरीदाबाद से बरात आने वाली थी लेकिन हुआ कुछ और ही। लाखों रूपयों की मांग की गई, जिसमें से दो लाख रूपये दिए भी गए मगर फिर भी बरात नहीं आई और दुल्हन वरमाला लेकर इंतजार ही करती रह गई। इससे दुल्हन सदमे में है।
विज्ञापन

3 of 10
marriage cancelled
पप्पू कॉलोनी गली नम्बर 5 में रहने वाले स्व. राजेश की पुत्री आंचल अपनी मां कमलेश के साथ रहती है और नोएडा की एक कंपनी में काम करती है।

4 of 10
marriage cancelled - फोटो : अमर उजाला
आंचल और उसकी ही कंपनी में काम करने वाले नवीन वर्मा पुत्र स्व. उदयचन्द्र से काम के दौरान प्यार हो गया। बता दें कि नवीन वर्मा फरीदाबाद के पर्वतिया कलोनी निकट बीएन पब्लिक स्कूल का रहने वाला है। धीरे-धीरे दोनों का प्रेम शादी की बात तक पहुंच गया।
विज्ञापन

5 of 10
marriage cancelled - फोटो : अमर उजाला
दहेज में लाखों रूपये की मांग की गई जो लड़की की मां स्वीकार कर ली। लेकिन लड़के वालों की असलियत ऐन शादी वाले दिन सामने आई।
विज्ञापन

6 of 10
marriage cancelled - फोटो : अमर उजाला
22 फ़रवरी को जब बरात आनी थी तब लड़के वालों ने अपनी डिमांड और बढ़ा दी। इस पर भी लड़की वालों ने बेटी के ससुराल की बात समझ दो लाख की अधिक मांग भी पूरी कर दी।
विज्ञापन

7 of 10
marriage cancelled - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लगा कि सब ठीक हो गया। लोग शादी की तैयारियों में जुट गए। मंडप सज गया, वरमाला के लिए स्टेज भी तैयार हो गया।

8 of 10
marriage cancelled - फोटो : अमर उजाला
लेकिन ये क्या... लड़की वाले बारात का इंतजार कर रह गए लेकिन जब बहुत देर हो गई तो लड़केवालों को फोन किया गया। तब उनका जवाब था कि हमारे यहां मौत हो गई है, हम कुछ देर में निकलेंगे।

9 of 10
marriage cancelled
कुछ समय बाद जब लड़केवालों को फोन किया गया तो उनके सभी नंबर बंद आने लगे। ये सुन आंचल बेहोश हो गई और घर में रोना पीटना शुरू हो गया। देखते ही देखते शादी वाले घर में जैसे मातम छा गया।
विज्ञापन

10 of 10
marriage cancelled - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में दुल्हन आंचल का कहना है कि दलित की बेटी हूं और लड़का सवर्ण जाति का है, इसलिए उसके पूरे परिवार ने मेरे साथ ‌धोखा किया है। जानबूझकर मेरे जज्बातों के साथ खिलवाड़ किया है। आंचल ने कहा कि वह उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग करती है कि उसकी मदद करें और उसे न्याय दिलवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें