लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष ने कहा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि मैं अराजकता और हिंसा फैलाने जा रहा था। मैं सन्यासी योगी से पूछना चाहता हूं कि अगर मेरे राजनीतिक जीवन में मेरे ऊपर एक भी धारा लगी हो तो बताएं।' अखिलेश ने संवाददाताओं के सामने कुछ तख्तियां पेश करते हुए कहा, ‘‘मुख्यमंत्री जी अपराधियों की तख्ती की बात बहुत करते हैं। मैं चाहता हूं कि उनकी तख्ती आज जरूर सामने आये। यह मुख्यमंत्री पर लगी धाराओं की तख्ती है। यह पहले मुख्यमंत्री होंगे जिन्होंने खुद ही अपने मुकदमे वापस लिये हैं। आप चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में देखें तो यही धाराएं आपको दिखेंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये हमसे कह रहे हैं कि हम हिंसा फैलाना चाहते हैं। हिंसा करने वाला ही आज मुख्यमंत्री बन गया। इन्होंने ही सबको हिंसा करना सिखाया है।'