फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद राम रहीम और हनीप्रीत को UN ने इस बड़े काम के लिए किया इनवाइट

Thu, 05 Oct 2017 10:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
honeypreet
ना ही ये कोई गलती लगती है और ना ही ऐसा लगता है कि यूनाइटेड नेशन्स वाटर का ट्विटर हैंडल हैक किया गया है। यूनाइटेड नेशन्स वाटर ने रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम और उनकी मुंहबोली बेटी व राजदार हनीप्रीत इंसा को नवंबर में होने वाले वर्ल्ड टॉयलेट डे के इवेंट के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

2 of 5
honeypreet
हालांकि इन दोनों को यूनाइटेड नेशन्स वाटर ने आमंत्रण दिया है ‌लेकिन विडंबना ये है कि ये दोनों ही जेल में हैं। राम रहीम रेप के दोषी होने के कारण 20 साल की सजा काट रहे हैं और हनीप्रीत को मंगलवार को ही गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
honeypreet
गौरतलब है कि यूएन वाटर ने यह निमंत्रण आज यानी 4 अक्टूबर को ही अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से भेजा है और दोनों समर्थन मांगा है। उन्होंने लिखा, डियर हनीप्रीत हम आशा करते हैं कि आप और गुरमीत राम रहीम वर्ल्ड टॉयलेट डे को अपना समर्थन देंगे।

4 of 5
honeypreet
यूएन वाटर यूनाइटेड नेशन की वह संस्था है जो यूएन द्वारा किए जाने वाले पानी और स्वच्छता के कामों का समन्वय करती है। इसी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से राम रहीम के नाम मंगलवार को एक ट्वीट किया था और आज(बुधवार को) भी एक ट्वीट किया। आज वाली ट्वीट में संयुक्त राष्ट्र ने हनीप्रीत को भी निमंत्रण भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
world toilet day
इसी के बाद से संयुक्त राष्ट्र के इस बुलावे पर सवाल उठने लगे हैं। सवाल ये भी उठाए जा रहे हैं कि क्या संयुक्त राष्ट्र अपने कैंपेन के लिए जिन लोगों को बुलाता है उनके प्रति जागरूक नहीं है। हालां‌क‌ि इस न‌िमंत्रण पर जब ट्व‌िटर पर हल्ला मचने लगा तो यूएन वाटर ने अपने ऑ‌फ‌िश‌ियल पेज से इन ट्वीट्स को हटा द‌िया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें