यूआईडीएआई ने उपभोक्ताओं को फायदा दिलाने के लिए दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिए हैं..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आधार कार्ड
भारत के अद्वितीय पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने सभी दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिया है कि वह ऐसी सुविधा उपलब्ध करवाएं जिससे उनके उपभोक्ता यह सुनिश्चित कर सकें कि उनका मोबाइल सिम आधार नंबर से जुड़ चुका है।
विज्ञापन
3 of 5
aadhar card
इस कदम से प्राधिकरण आधार के अनाधिकृत इस्तेमाल को सुनिश्चित करना चाहता है। यूआईएडीआई ने यह निर्णय विक्रेताओं, संचालकों और एजेंटों द्वारा आधार सत्यापन सुविधा के गलत इस्तेमाल की जानकारी मिलने के बाद उठाया है।
4 of 5
aadhar card
जानकारी के अनुसार आधार धारक के अलावा उसके आधार का इस्तेमाल दूसरों के नए सिम और उनके पुन: सत्यापन के लिए किया जाता है।
दूरसंचार संचालकों को चेतावनी देते हुए यूआईएडीआई ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनके विक्रेता और एजेंट किसी फर्जी गतिविधि में शामिल नहीं हैं। प्राधिकरण ने नई सेवा को 15 मार्च तक उपभोक्ता को उपलब्ध कराने को कहा है।