फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 सितंबर से गायब थीं सगी बहनें, 6 दिन बाद नाले में मिला शव

Tue, 25 Sep 2018 09:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sisters dead
सीलमपुर निवासी अगवा दो सगी बहनों की हत्या कर दी गई। शव रविवार रात को सड़ी-गली हालत में अलीपुर स्थित पीरागढ़ी नाले से बरामद हुए। इनकी शिनाख्त रुखसार (22) और नबीला (19) के रूप में हुई है। 19 सितंबर को नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाने की बात कर दोनों बहनें घर से निकली थीं। इसके बाद दोनों गायब हो गईं। परिजनों ने रुखसार के पति लक्की पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपकर छानबीन शुरू कर दी है। सीलमपुर थाना पुलिस लक्की की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
sisters dead
पुलिस के मुताबिक, रुकसार और नबीला परिवार के साथ गली नंबर-6, चौहान बांगर, सीलमपुर में रहती थीं। परिवार में पिता मो. अहमद, मां शबनम, दो बहनें व एक छोटा भाई है। चार साल पूर्व रुकसार ने दूसरे धर्म के लड़के से प्रेम विवाह कर लिया था। रुकसार की डेढ़ साल की बेटी भी है, लेकिन विवाद के बाद रुकसार छह माह से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
sisters dead
वहीं नबीला साहिबाबाद में हर्बल दवा बनाने वाली कंपनी में काम करती थी। कुछ दिन पूर्व उसकी नौकरी छूट गई थी। एक रिश्तेदार ने बताया कि 19 सितंबर को रुकसार के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। कॉलर ने नौकरी के लिए इंटरव्यू कराने की बात कर दोनों को कश्मीरी गेट बुलाया था। वहां से कैब से दोनों को मॉडल टाउन जाना था। रुकसार ने कश्मीरी गेट से कॉल कर कैब में बैठने की बात मां को बताई थी।

4 of 5
sisters dead
इसके कुछ देर बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए और दोनों गायब हो गईं। परिवार ने तलाश करने के बाद सीलमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इधर, इस बीच रविवार देर रात अलीपुर स्थित पीरागढ़ी नाले में पुलिस को दो शव सड़ी-गली हालत में मिले। शव अर्धनग्न अवस्था में थे। अलीपुर पुलिस ने छानबीन के दौरान उनके परिवार से संपर्क किया, जिसके बाद सोमवार देर शाम परिजनों ने रुकसार के हाथ में गुदे उसके पति लक्की के टैटू से पहचान की, जबकि छोटी बेटी की पहचान पायल से हुई। परिजनों ने रुकसार के पति पर दोनों को अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
एसडीएम जांच के बाद हत्या और दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लक्की की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम में दोनों मृतकाओं के शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।-अतुल कुमार ठाकुर, उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें