बुलंदशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र में दो बहनों की हत्या कर जलाए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की गिरफ्त में आया दो बहनों के हत्यारोपी सिरफिरे आशिक ने कितनी बेरहमी से हत्याएं की उसे सुनकर आपका भी दिल पसीज जाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
two sisters burnt alive
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले को सुलझा लेने का दावा किया और बताया कि आरोपी का पुष्कल उर्फ अंकित है। अंकित शीलू का एक तरफा आशिक है। शीलू वही लड़की है जिसके भाई की शादी चंद दिनों में होने वाली थी।
विज्ञापन
3 of 7
two sisters burnt alive
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि शीलू ने अंकित को फोन कर खुद अपने घर बुलाया था। घर पर दोनों के बीच बात चल रही थी और शीलू ने अंकित के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
4 of 7
two sisters burnt alive
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अंकित को गुस्सा आ गया और उसने क्लच वायर से गला दबाकर शीलू को मौत के घाट उतार दिया। जब ये वारदात हुई तो उसकी बहन शिवानी दूसरे कमरे में टीवी देख रही थी।
विज्ञापन
5 of 7
two sisters burnt alive
शिवानी कहीं इस हत्या का राज ना खोल दे इसलिए पहले उसने शिवानी के कमरे में आग लगा दी, जिसमें वह जलकर मर गई। उसके बाद अंकित ने शीलू के कमरे में भी आग लगाई और फिर फरार हो गया।
विज्ञापन
6 of 7
two sisters burnt alive
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अंकित पेशे से इंजीनियर है और शीलू के प्यार में पागल होकर ही वह दुबई की अपनी नौकरी छोड़ अपने गांव वापस आ गया। शीलू की कॉल डिटेल से भी दोनों के बीच बातचीत का खुलासा हुआ है।