फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छर भगाने वाली कॉइल बनी काल, आंधी ने भड़काई आग और जिंदा जल कर राख हो गए दो लोग

Wed, 09 May 2018 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
fire in ambulance - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मालवीय नगर के शेख सराय में पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस में आग लगने से दो व्यक्ति जिंदा जल गए।
विज्ञापन

2 of 5
fire in ambulance - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस की ड्राइविंग सीट पर सो रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से जल गया। उसे करीब 90 फीसदी जली हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की घटना रविवार व सोमवार की रात करीब एक बजे उस समय हुई, जब आंधी चल रही थी। आंधी से आग और भड़क गई। इससे पीड़ितों को बचने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

3 of 5
fire in ambulance - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में मच्छर भगाने के लिए कॉइल जलाई हुई थी, इससे आग लग गई। आग ने दो और एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया। दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि रात करीब 12.56 बजे पीएसआई अस्पताल के सामने पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस में आग लगने की सूचना मिली। यहां पर राणा एंबुलेंस की गाड़ियां खड़ी होती हैं।  फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

4 of 5
fire in ambulance - फोटो : अमर उजाला
आग से एंबुलेंस में सो रहे तीन लोग जल गए। इनमें दो मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश निवासी राहुल सक्सेना (24) और खानपुर निवासी गुड्डू (25) की मौके पर ही मौत हो गई। संगम विहार निवासी सबुोध कुमार (40) गंभीर रूप से झुलस गया। उसे करीब 90 फीसदी तक झुलसे हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  बताया जा रहा है कि एंबुलेंस के पिछले हिस्से में एंबुलेंस के दो स्टाफ गुड्डू ओर राहुल सोए हुए थे, जबकि सुबोध ड्राइविंग सीट पर आगे सोया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fire in ambulance - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने मच्छर के लिए एंबुलेंस में की कॉइल जला रखी थी। हो सकता है आंधी की वजह से कॉइल से आग लग गई हो।  आग ने पास में खड़ी दो और एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों एंबुलेंस भी काफी हद तक जल गईं। मालवीय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आग के कारणों का पता कर रही है। पुलिस राहुल व गुड्डू के शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें