फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर के इस धमाके ने ले ली बुजुर्ग समेत बच्चे की जान, एक को गंवानी पड़े हाथ-पांव

Fri, 16 Feb 2018 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दनकौर
विज्ञापन
1 of 7
cylinder burst - फोटो : अमर उजाला
जब अचानक सिलिंडर फटने की आवाज आई तो अफरा-तफरी मची। इसी धमाके में एक बुजुर्ग और एक छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
cylinder burst - फोटो : अमर उजाला
मंडपा गांव में लोहे के गेट की मरम्मत के दौरान गैस सिलिंडर फटने से बुजुर्ग और नौवीं के छात्र की मौत हो गई जबकि एक पड़ोसी युवक व दो महिलाएं घायल हो गईं। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में युवक ने एक हाथ और एक टांग गंवा दी है। मंडपा निवासी सुलेमान (60) के दो बेटे लुकमान और उस्मान भट्ठा चलाते हैं और सुलेमान खेतीबाड़ी देखता है।
विज्ञापन

3 of 7
cylinder burst - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को सुलेमान लोहे के गेट की मरम्मत करने दौरान पांच किलो गैस सिलिंडर में आग जलाकर लोहे की पत्ती गर्म कर रहा था। इसी दौरान घर के पास से गुजर रहे नौवीं के छात्र आमिर (16) और फिरोज को उसने आवाज लगाकर मदद के लिए बुला लिया।

4 of 7
cylinder burst - फोटो : अमर उजाला
लुकमान की पत्नी तरन्नुम और उस्मान की पत्नी शाहिस्ता भी वहां आकर बैठ गई। चारों मिलकर लोहे की पत्ती के गर्म होने के बाद उसमें छेद करने के लिए किसी नुकीली वस्तु से चोट मारने लगे।
विज्ञापन

5 of 7
cylinder burst - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान अचानक सिलिंडर जोरदार आवाज के साथ फट गया। हादसे में सुलेमान की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

6 of 7
cylinder burst - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में आमिर ने भी दम तोड़ दिया। फिरोज का ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में उपचार चल रहा है। तरन्नुम व शाहिस्ता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
cylinder burst - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना पर सीओ पीयूष कुमार सिंह, बिलासपुर चौकी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें