फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की खुशबू से महक उठा लेजरवैली पार्क, दो दिवसीय फ्लावर शो में 800 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Mon, 26 Feb 2018 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लेजरवैली पार्क में शनिवार को दो दिवसीय फ्लावर शो की शुरुआत हो गई। यहां मलेशिया के ऑर्चिड फूलों की तरफ शहरवासियों का रुझान अधिक देखने को मिला।
 
शो में गुरुग्राम व आसपास के जिलों से करीब 200 फूलों की प्रजातियां प्रदर्शित की गईं। इन फूलों की खुशबू से लेजरवैली पार्क महक उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह व हुडा प्रशासन यशपाल यादव ने किया।
 
इस अवसर पर जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि दिल्ली व आसपास के क्षेत्र में फूलों की खपत काफी अधिक है। इसलिए गुरुग्राम में फूलों की मंडी बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है।
 
दो दिन तक चलने वाले फ्लावर शो में 800 प्रतिभागियों ने अपने-अपने फूलों को यहां प्रदर्शनी में लगाया है। इनमें करीब 200 प्रकार की फूलों की प्रजातियां हैं।
 
बाजार में 150 से 200 रुपये प्रति फूल के अनुसार मिलने वाले मलेशिया के ऑर्चिड फूल की तरफ लोगों का अधिक रुझान दिखाई दिया। इसके अलावा ग्लैडलाइस, जरबेरा और कॉरनेशन की नई वैरायटी भी इस बार फ्लॉवर शो में प्रस्तुत  किए गए हैं।     
(सभी फोटो - सुदर्शन झा/अमर उजाला)
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
 घर की बालकनी में ही बना रखा है गार्डन 
फ्लॉवर शो में भाग ले रहीं डीएवी स्कूल सेक्टर-14 फरीदाबाद की मैथ्स टीचर सोनू शर्मा ने बताया कि  उन्होंने हेली कॉर्निया व जेबरा फूलों को यहां लगाया है।
 
उन्हें फूलों से बहुत प्यार है। घर की बालकनी में उन्होंने पूरा गार्डन बनाया हुआ है। इससे घर तो महकता ही है, साथ ही साथ शुद्ध वातावरण भी मिलता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बागबानी करने का है शौक
बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा मुस्कान ने बताया कि उन्होंने फ्लॉवर शो में कॉर्नेशन व आर्किड के फूल प्रदर्शित किए हैं। उन्हें बागबानी करना काफी अच्छा लगता है।
 
खाली समय में मोबाइल पर समय व्यतीत न करके वह पौधों का ध्यान रखती हैं। घर पर आर्टिफिशियल ग्रास भी लगाई हुई है ताकि प्रकृति का आनंद मिलता रहे।

 

4 of 5
flower show - फोटो : अमर उजाला
घर पर औषधीय पौधे पर भी लगाए हैं
जगदीप राय ने बताया कि उन्होंने फ्लॉवर शो में क्रिए एथिया प्रदर्शित किया है। प्रकृति को बचाने और गार्डन का आनंद लेने के लिए घर पर बालकनी में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए हुए हैं। जहां कुछ पौधे फूलों के हैं वहीं कुछ पौधे औषधीय भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
flower show - फोटो : अमर उजाला
आर के गुलेरिया के गार्डर को 12 बार मिला है प्रथम पुरस्कार
आर के गुलेरिया ने बताया कि वह पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन के बागबानी विभाग के इंचार्ज हैं। पिछले करीब 14 वर्षों से वह फूलों के पौधे प्रदर्शित कर रहे हैं।
 
12 बार उनके गार्डन को प्रथम पुरस्कार मिला है। उन्होंने फ्लॉवर शो में गुलाब, जरवेरा, लिलियम सहित अन्य फूल प्रदर्शित किए हैं।
 
उन्होंने बताया कि लिलियम व जरवेरा को उन्हें बाहर से मंगवाना पड़ता है। एनसीआर के वातावरण में इन फूलों की पैदावार तो की जा सकती है, लेकिन यह पूरी तरह से नहीं खिल सकते। ऐसे में इन्हें दूसरे प्रदेशों से मंगवाकर यहां मेनटेन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें