जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
पहले भी आपराधिक मामले में शामिल रहे हैं
गांव चौहान बांगर, जाफराबाद निवासी असद अमीन 10वीं क्लास तक पढ़ा हुआ है। वह गिरोह का मुख्य शूटर है। वह पहले भी लगभग पांच आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। जाफराबाद, दिल्ली निवासी मोहम्मद दानिश ने एलएलबी की हुई है। वह हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता था। वह पहले दो आपराधिक मामलों में शामिल है। इनसे .30 बोर की एक पिस्टल (7.62 एमएम), .32 बोर एक आधुनिक पिस्टल, (7.65 एमएम), 9 एमएम की एक आधुनिक पिस्टल, 7.62 एमएम के 5 कारतूस, 7.65 एमएम के 6 कारतूस, 6 खोल और एक स्कूटी सुजुकी एक्सेस स्कूटी बरामद की गई है।